Thursday 21 July 2016

पाकिस्तान की वन वूमन आर्मी : कंदील बलोच

पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की चौकसी वाली हत्या अखबारों की सुर्खियों में है। क्रिकेट, विवादों और सोशल मीडिया से सुर्खियां बटोरने वाली कंदील बलोच को उसके अपने भाई वसीम ने गत शुक्रवार रात गला दबाकर मार डाला। ईद पर वो घर मुल्तान आई थी। कंदील ने कुछ दिन पहले ही गृहमंत्री को पत्र लिखकर जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि भाई, कंदील (26 वर्ष) के बोल्ड फोटो और वीडियो से खफा थे। जिस सोशल मीडिया ने कंदील को शोहरत दिलाई...उस पर अंतिम बार उसने लिखा, वैन वीडियो पर दुनिया से बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, समर्थकों को बिना शर्त प्यार के लिए शुक्रिया। कंदील का वास्तविक नाम फौजिया अजीम था। कंदील ने 15 जुलाई को अपना आखिरी फेसबुक स्टेटस डाला था। जिसमें लिखा था कि उन्हें भले ही कितनी बार भी हराने की कोशिश की जाए लेकिन वह एक लड़ाके की तरह जवाब देंगी। उन्होंने लिखा था कि कंदील बलोच वन वूमन आर्मी है। पहली शादी से उनका बेटा भी है। कंदील बलोच पढ़ना चाहती थीं इसलिए उसने अपने शौहर से तलाक ले लिया। एक अन्य ट्वीट में लिखाöजिन्दगी ने मुझे कम उम्र में ही सबक सिखा दिया है। मेरा एक लड़की से एक आत्मनिर्भर महिला बनने का सफर आसान नहीं था। यदि इच्छाशक्ति है तो कोई भी आपको झुका नहीं सकता है। मैं हक के लिए लड़ूंगी, अपने लक्ष्य तक पहुंचूंगी। इसे पाने से कोई मुझे रोक नहीं सकता। अपनी एक फेसबुक पोस्ट में लिखा थाöभले ही कितनी ही बार मुझे गिराया जाए, लेकिन हर बार मैं फिर उठ खड़ी होऊंगी। मैं पूरी सेना हूं। मैं उन महिलाओं को प्रेरणा देती रहूंगी, जिनके साथ बुरा व्यवहार होता है। कंदील ने एक वीडियो में भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को डार्लिंग मोदी और चायवाला कहा था। टी-20 वर्ल्ड कप में शाहिद अफरीदी से भारत को हराने पर स्ट्रिप डांस करने का वादा किया था। लेकिन भारत ने जब पाकिस्तान को हरा दिया तो कंदील ने ट्वीट कियाöविराट बेबी अनुष्का शर्मा ही क्यों...फीलिंग लव। कंदील के छोटे भाई वसीम को शनिवार देर रात डेरा गाजी खान से गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में प्रेस वार्ता में अपनी बड़ी बहन को नशीली दवा देने के बाद उसका गला घोटकर हत्या करने की  बात कबूल भी की। द डॉन अखबार की खबर के अनुसार उसने कहा कि उसने कंदील की हत्या इसलिए की क्योंकि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो और बयान जारी कर उसने बलोच नाम को कलंकित किया था। उसने कहाöऐसा करने के पीछे एक नामी मौलवी के साथ सेल्फी समेत कई अन्य विवाद भी थे। कंदील के पिता मोहम्मद अजीम ने दावा किया कि वसीम ने उसकी हत्या शान के नाम पर की है। कंदील के पिता ने ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

-अनिल नरेन्द्र

No comments:

Post a Comment