Translater

Showing posts with label Sex Racket. Show all posts
Showing posts with label Sex Racket. Show all posts

Saturday, 26 November 2011

भंवरी देवी के बाद राजस्थान में एक और सेक्स स्कैंडल


Vir Arjun, Hindi Daily Newspaper Published from Delhi
Published on 26th November 2011
अनिल नरेन्द्र
भंवरी देवी का इतने दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। वह किस हालत में है, जिन्दा भी है या नहीं? जोधपुर जिले के नालीवाडा स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत नर्स भंवरी देवी गत एक सितम्बर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। सीबीआई इस प्रकरण में राजस्थान के बर्खास्त काबीना मंत्री महिपाल मदेरणा उसकी पत्नी लीला मदेरणा, कांग्रेस विधायक मलखान सिंह, उसकी बहन इन्द्रा समेत कई लोगों से पूछताछ कर चुकी। सीबीआई ने इस केस में शहाबुद्दीन और सोहन लाल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। ये तीनों न्यायिक हिरासत में हैं। 24 नवम्बर को इस केस की राजस्थान हाई कोर्ट में तारीख थी। सीबीआई को अदालत में प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करनी थी। सीबीआई ने अदालत से कहा कि उसे अपनी जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए कुछ दिनों की और मौहलत चाहिए। अदालत ने उसके अनुरोध को स्वीकार करते हुए समय दे दिया है और अब अगली सुनवाई 15 दिसम्बर को होगी। न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायाधीश एनके जैन की खंडपीठ ने लापता भंवरी देवी के पति की बन्दी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर बन्द कमरे में सुनवाई शुरू की। सीबीआई को इस केस में कोई उल्लेखनीय सफलता अब तक नहीं मिल सकी है। दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने लो हावर के खेतों में लगभग 20 किलोमीटर तक खेतों व ढाणियों में भंवरी के अवशेषों की तलाश की। साथ ही फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री के वैज्ञानिकों से भी पूछताछ की जिन्होंने आरोपी शहाबुद्दीन की उस बुलेरो की जांच की थी जिसमें भंवरी देवी का अपहरण हुआ था। दरअसल सीबीआई यह एंगल स्टडी कर रही है कि उसी बुलेरो में तो भंवरी के साथ अनहोनी तो नहीं हुई?
अभी भंवरी देवी मामला सुलझा नहीं कि एक और सेक्स स्कैंडल का खुलासा हुआ है। इसका खुलासा सिरसा के उपमंडल डबवाली के गांव आबू शहर की पीड़ित युवती ने किया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर राजस्थान के एक पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और युवती के पति तथा देवर सहित 18 लोगों के खिलाफ केस जयपुर के विशाली नगर थाने में दर्ज किया गया है। आबू शहर की युवती ने 19 नवम्बर को न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम 11 जयपुर की अदालत में इस्तगासा देकर इस मामले में न्याय की गुहार की थी। युवती ने हनुमानगढ़ निवासी अपने पति ओम प्रकाश गोदारा पर आरोप लगाया था कि वह अपना प्रोपर्टी डीलर का कारोबार बढ़ाने के लिए उसे नशे की गोलियां खिलाकर प्रभावशाली लोगों को परोसता ता। इसके बाद अदालत के आदेश पर 21 नवम्बर की रात जयपुर थाना वैशाली नगर में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच कर रहे निरीक्षक ने बताया कि जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें महिला का पति ओम प्रकाश गोदारा, पूर्व मंत्री जोगेश्वर गर्ग, पूर्व सांसद निहाल चन्द मेघवाल, राजस्थान विवि छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र भारद्वाज, भाजपा नेताओं के निजी सहायक रहे विवेकानन्द, डीएसपी अनिल राय, पुलिस निरीक्षक महावीर सिंह समेत 18 लोग शामिल हैं। इन सबके खिलाफ धारा 376/328/343/323/506 आईपीसी तथा 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। चर्चित भंवरी देवी प्रकरण की तरह इस एक और सेक्स रैकेट से राजस्थान की राजनीति में नया उफान आ सकता है। जहां तक भंवरी देवी का प्रश्न है समझ नहीं आ रहा कि उसे जमीन निगल गई या आसमान खा गया? अखबार में छपी एक खबर के अनुसार भंवरी देवी की हत्या हो चुकी है लेकिन इस तथ्य के लिए सीबीआई को अभी सुबूत जुटाने हैं। यह बात सीबीआई ने बृहस्पतिवार को जोधपुर हाई कोर्ट में पेश स्टेटस रिपोर्ट में अदालत से कही है। इसी पर अदालत ने उसे 15 दिन का समय दिया। उधर आबू शहर की युवती ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसकी 34 सीडी बनाई हैं और इनके जरिये वह संबंधित नेताओं को ब्लैकमेल करता था।
Anil Narendra, Bhanwri Devi, Daily Pratap, Rajassthan, Sex, Sex Racket, Sex Scandal, Vir Arjun

Saturday, 16 July 2011

दिल्ली में तो सेक्स रैकेट भी हाईटेक हो गया है

Vir Arjun, Hindi Daily Newspaper Published from Delhi
Published on 16th July 2011
अनिल नरेन्द्र
एक जमाना था कि सोशल सीन के मामलों में मुंबई भारत का अव्वल शहर होता था पर अब दिल्ली नम्बर वन हो गया है। तमाम तरह के फैशन, रेस्तरां, होटल, आदि अब दिल्ली में खुल चुके हैं। और तो और सेक्स ट्रेड भी अब दिल्ली में नम्बर वन हो गया है और यह धंधा हाईटेक हो चुका है। दो दिन पहले दिल्ली की महरौली पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दो दलालों समेत पांच कॉलगर्ल्स को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक युवती गिरोह सरगना है जो ऑडी कार से युवतियों को ग्राहकों तक पहुंचाती थी। एक युवती मुंबई जबकि चार अन्य दिल्ली के विभिन्न इलाकों की रहने वाली हैं। काफी अमीर घर से ताल्लुक रखने वाली ये लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त भी हैं। इनमें से एक दिल्ली पुलिस के हवलदार की बेटी भी है। यहां हम बता दें कि ऑडी कार महंगी गाड़ियों में से एक है। 20-25 लाख रुपये कीमत से आरम्भ होकर इसकी कीमत 70-80 लाख रुपये तक जाती है। विभिन्न मॉडलों के दाम के हिसाब से। सोचने वाली बात यह है कि जब लड़कियों को दलाल इतनी महंगी गाड़ियों में ले जाते हैं तो ग्राहकों से चार्ज कितना करते होंगे? इतनी शानदार गाड़ी में जा रही लड़कियों पर पुलिस शक भी नहीं कर सकती। इसलिए इस थ्यौरी को बल मिलता है कि जरूर इस गिरोह के बारे में पुलिस को किसी ने चौकस किया, मुखबरी की? रैकेट चलाने के केस में गिरफ्तार नगमा खान को यकीन करें तो उसे सोनू पंजाबन ने फंसवाया है, गिरफ्तार करवाया है। नगमा ने एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को सोनू पंजाबन का एजेंट बताया। दरअसल इन कांस्टेबल और सेक्स रैकेटियरों का संबंध खासे चर्चा में रहे हैं। नगमा का आरोप है कि उसी पुलिस वाले ने देह व्यापार में उसकी विरोधी गुट के नेता के इशारों पर उसकी गिरफ्तारी की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों मकोका में गिरफ्तार सोनू पंजाबन ने पकड़े जाने पर पुलिस के सामने नगमा को दिल्ली की सबसे बड़ी सेक्स रैकेटियर बताया था। नगमा खान के साथ गिरफ्तार किए गए संजय भाटिया और विजय भाटिया दरअसल सोनू पंजाबन के रिश्ते के भाई हैं, लेकिन ये दोनों उसके विरोधी ग्रुप के साथ थे।
दुःख की बात तो यह है कि राजधानी दिल्ली देह व्यापार की भी मण्डी बनती जा रही है। पिछले कुछ दशकों में दिल्ली को एक से एक बड़े सेक्स रैकेट गिरोह के सरगनाओं ने अपना ठिकाना बनाया। बात दो-ढाई दशक पहले की करें तो राजधानी में किरण नाम के सेक्स रैकेट के एक सरगना ने पांव फैलाते हुए सबको चौंका दिया था। इसके बाद अनिल शेरा का नाम उभरा, जिसके बाद कमलजीत ने कई सालों तक इस धंधे पर अपना सिक्का चलाया। ग्रेटर कैलाश में रहने वाले कमलजीत के बारे में कहा जाता है कि वह देश के सबसे बड़े सेक्स रैकेट गिरोह का सरगना था। उसके गिरोह में हजार से अधिक लड़कियां होती थीं। लेकिन पुलिस का दबाव बढ़ने पर वह दिल्ली छोड़कर भागता रहा। थक-हारकर आखिरकार कई सालों पहले उसने अपना धंधा बन्द कर दिया। इसके बाद चर्चित हुई सोनू पंजाबन। उसकी खासियत यह रही कि गत आठ सालों में उसने किसी प्रतिद्वंद्वी गिरोह को दिल्ली में पैर नहीं जमाने दिए। सूत्रों की मानें तो कुछ वर्ष पूर्व राजीव रंजन उर्प इच्छाधारी बाबा ने जब दिल्ली में अपने पैर पसारने चाहे तो सोनू ने उसे पकड़वा दिया। बाबा के रैकेट में भी हाई-प्रोफाइल युवतियां, मॉडल, एयरहोस्टेस व नामी कॉलेजों की लड़कियां थीं। सोनू पंजाबन पर मकोका लगा और वह तिहाड़ जेल में बन्द है।
Tags: Anil Narendra, Call Girl, Daily Pratap, delhi Police, Sex Racket, Vir Arjun