Translater

Monday, 11 July 2011

Aamir, what led you to make Delhi Belly?

- Anil Narendra
Aamir Khan’s film Delhi Belly is the latest topic of discussion these days. Controversies surround the dialogues, scenes and songs of the film. Finally, I mustered courage to see and understand the film. I saw the movie, but it pained me very much. I never expected such an indecent film from Aamir Khan. It was a punishment to sit through the film. It neither has a story line nor any logic. It is neither a comedy nor a gangster film, nor a family drama. It may be argued that it has been given A certificate, so that adolescents and children could not view the film, but everybody know that to what extent this law is enforced in theatres across the country? Are adolescents stopped entry to the cinema halls in cities like Kanpur, Patna, Rewari or Patiala? Its being an adult film is no excuse. Some of the scenes of this film border pornography. Dialogues are full of abuses, which make the viewers feel ashamed of. May be the youth of today appreciate all this, but the question pops up that where are we leading the young generation of today? It is also being said that producers and distributors are concerned with the film’s box office. But, I have never seen a film, simply for the reason that it is super hit at box office. The young generation are liking this film very much. Had Aamir Khan made this totally a porn film, perhaps, it would have been a better super hit and would have been appreciated more. He must be asked that why the producer of classic films like Lagaan, Rang de basanti has made this trash? Aamir Khanji, what values do you want to inculcate among your children?
Student-life plays a decisive role in one’s life, but today, environment, cinema, TV have their specific impacts on students. This is the phase, which carries full potential of strength, energy, ability and society and the nation along with the parents are also alert to this youth capability. During this decisive phase, noble ethics, noble acts and noble values along with the education serve as multiplying effect, but it is somewhat difficult to find conducive environment for this. Cinema has a lasting impact on the youth. What values we want to pass on to our new generation through films like Delhi Belly? These values are life-long useful for the youth. Should we not consider this? Or, you are concerned just with the super hit status of your film? If we consider the box office factor only, DK Bose song and abuses used in the film Delhi Belly and allegations of spreading indecency would appear absurd. In his press conference in New Delhi, when Aamir Khan said that his film has done 26 crores business during last three days, he must have this in his mind. I want to question the Censor Board of India, why this film was passed? The song, DK Bose bhag…is not going to stop even though it has indecent and ugly wordings. The Ministry of Information and Broadcasting has also asked the Censor Board, as to how this song was passed, when it is full filthy abuses. The Ministry should also ask the Censor Board, as to on what basis and what prompted it to award certificate to this film. Perhaps, the Board may reply that due to such reasons we have awarded it A certificate, but how many adults are viewing the film? Pankaj Sharma, member of the Censor Board, journalist and Secretary of the All India Congress Committee is also displeased with the film and Aamir Khan. He even regrets being the member of the Board, which is the height of it. He says that there are number of evils in the society, but it does not mean that we should also publicise these through films. He has told that he has put up his written objections on this film to the Chairman of the Censor Board. I demand that the Censor Board and the Ministry of Information and Broadcasting should reconsider this film. This comes under the jurisdiction of the Ministry of Information and Broadcasting.
Films have direct impact on the youth. Leave aside films, TV serials are also impacting the lives of the youth. Recently, encouraged by the CID serial, a Delhi woman plotted a bloody conspiracy to kill her lover that baffled the Police. The woman has been identified as Krishna (43). Krishna gave 1.5 lac rupees supari for his lover and took him with her to Mumbai. The Supari killer arranged for a room for her and her lover. The woman took her lover to the room and gave him drugs in his drinks and fled after killing him. She had witnessed the complete episode of CID serial and acted according to it. Along with the release of Delhi Belly, an Amitabh Bachchan film “Budha hoga tera baap” was also released. It is a very clean film. It is a good attempt to portray his old angry young man image in a new form. Just step out of the confine of stardom and we will see that a new thought from a new angle has been presented in this film. Generally, stories of films try to touch reality through exaggeration and this is their beauty too, but it often highlights such an aspect of our life, which we fail to view through normal means. In the film, Budha hoga tera baap, an elderly man deals with criminals and tries to save the society from the anti-social elements. This film depicts the spirit of self-confidence and accountability of an elderly people. But, what accountability of Aamir Khan does Delhi Belly film show? After hearing a petition demanding ban on this film in view of double meaning dialogues, hot scenes and song full of abuses, the Madhya Pradesh High Court issued notice to Aamir Khan. The Court has directed Aamir Khan to file reply to the notice by 12th July. The petitioner, Dr Ajay Seth says that people, especially the youth regard Aamir Khan as the god of the world of acting and he has produced a number of inspirational films too. But, Delhi Belly, produced by him, is an indecent film and abuses have been used in it, which is against Indian culture. The petition also says that despite blue film scenes in the film, the Censor Board has cleared it. Earlier, due to strong opposition, this film was banned in Nepal. I beg pardon of the young generation, perhaps they may not agree with my conservative viewpoint.
Tags: Aamir Khan, Anil Narendra, Daily Pratap, Delhi Belly, Vir Arjun

Sunday, 10 July 2011

कैसे बना श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर


Vir Arjun, Hindi Daily Newspaper Published from Delhi
Published on 10th July 2011
अनिल नरेन्द्र
सुप्रीम कोर्ट ने सात सदस्यीय समिति को तिरुवंतपुरम स्थित श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर के तहखानों को खोलने पर रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति आरवी रवीन्द्रन और न्यायमूर्ति एके पटनायक की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता त्रावण कोर के राजा रहे राजा मार्तण्ड वर्मा और केरल सरकार से कहा है कि वे प्राचीन मंदिर की पवित्रता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उचित सुझावों के साथ अदालत आएं। राजा मार्तण्ड वर्मा के वकील ने जिरह के दौरान कहा कि मंदिर सार्वजनिक सम्पत्ति है और राज परिवार के किसी भी सदस्य ने अकूत धन सम्पदा पर किसी स्वामित्व या अधिकार का दावा नहीं किया है और इसका कोई भी हिस्सा परिवार के किसी सदस्य से संबंधित नहीं है। सम्पत्ति भगवान पद्मनाभ स्वामी मंदिर की है। मंदिर की सम्पत्ति के बारे में इतिहासकारों का कहना है कि इस खजाने के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए तो इसका मूल्य लगाना मुश्किल होगा। फिर भी कहा जा रहा है कि इसकी मार्केट वैल्यू एक लाख करोड़ से 10 गुणा ज्यादा होगी।
श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर को त्रावणकोर के रॉयल फैमिली ने बनवाया था। भगवान विष्णु का यह मंदिर केरल के किले के अन्दर ही बना है। इस मंदिर को `108 दिव्य देसम में से एक माना जाता है। दिव्य देसम यानि विष्णु जी का घर। यहां भगवान विष्णु की सोती हुई मूर्ति है। त्रावणकोर के राजा अपने आपको विष्णु भक्त व सेवक मानते हैं। इस मंदिर के बनने की कई कहानियां हैं। इनमें से एक जो सबसे प्रचलित है, वह यह है क Sिक बार दिवाकर मुनि ने भगवान कृष्ण की तपस्या की और उन्हें दर्शन देने को कहा। भगवान एक शरारती बच्चे के रूप में उन्हें दर्शन देने आए और पूजा के लिए रखे शिवलिंग को निगल गए। मुनि ने गुस्से में उस बच्चे का पीछा किया लेकिन वह जाकर एक बड़े से पेड़ के पीछे छिप गए। अचानक वह पेड़ गिर गया और भगवान विष्णु की मूर्ति में बदल गया। मुनि समझ गए कि वह भगवान विष्णु का ही अवतार था। मुनि ने भगवान से कहा कि यह मूर्ति बहुत लम्बी है, इसे थोड़ा छोटा करें ताकि मैं और दूसरे भक्त एक बार इसके दर्शन कर सकें। इतना कहते ही वह मूर्ति छोटी हो गई, लेकिन फिर भी उसका कद काफी बड़ा रहा। आज भी इस मूर्ति को तीन गेट वाले मंदिर में रखा गया है, जिसके दरवाजे से विष्णु जी का सिर दिखाई देता है। इसे शिवजी की तरह पूजा जाता है। दूसरे दरवाजे से पैर देखते हैं, जिसकी नाभि में से कमल का फूल निकल रहा है। इसे ब्रह्मा का स्वरूप कहते हैं और तीसरे दरवाजे से भगवान विष्णु के पैर दिखाई देते हैं, जिसे मोक्ष का द्वारा माना जाता है। केरल का यह मंदिर खजुराहो के मंदिरों जैसी कलाकृतियों और मूर्तियों से भरा है। इसी वजह से तिरुवनंतपुरम को नाम मिला ः तिरु अनंत पुरम यानि भगवान का पवित्र घर।
केरल के श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से सोने की अब तक की बड़ी बरामदगी हुई है। एक लाख करोड़ से ज्यादा खजाने की इस बरामदगी ने एक बहस छेड़ दी है कि पूजा स्थलों पर ईश्वर को क्या वास्तव में गोल्ड की जरूरत है? लोग पीले चमकदार धातु की पूजा कर रहे हैं या फिर अपने ईष्ट की? अब यह मंदिर दुनिया का सबसे अमीर धार्मिक स्थल बन गया है। वेटिकन के बाद शायद पिछले हफ्ते से इस बहस ने भी जोर पकड़ा है कि आखिर यह सोना किसका है? भगवान का या फिर केरल के लोगों का?
Tags: Anil Narendra, Daily Pratap, Kerala, Kerala High Court, Raja Martande Verma, Shri Padmanabh Swami Temple, Supreme Court, Treasure, Vir Arjun

आमिर खान तुमने डेल्ही बेली फिल्म क्या सोच कर बनाई?

Vir Arjun, Hindi Daily Newspaper Published from Delhi
Published on 10th July 2011
अनिल नरेन्द्र
पिछले कई दिनों से आमिर खान की फिल्म `डेल्ही बेली' काफी चर्चा में है। फिल्म के डायलॉग, सीन और गाने को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। मैंने आखिर इस फिल्म को देखने, समझने के लिए हिम्मत जुटाई। मैंने फिल्म देखी और मुझे फिल्म देखकर बहुत दुख हुआ। मुझे आमिर खान से ऐसी बेहूदा फिल्म बनाने की कभी उम्मीद नहीं थी। फिल्म में बैठना मुश्किल हो गया। फिल्म की न तो कोई कहानी है और न ही कोई तुक। न तो यह कामेडी है, न गैंगस्टर फिल्म और न ही पारिवारिक फिल्म। कहा जा रहा है कि इसीलिए इसे एडल्ट फिल्म का सर्टिफिकेट दिया गया है ताकि युवा और बच्चे इसे न देख सकें पर सभी जानते हैं कि कितने सिनेमा हॉलों में यह कानून सख्ती से लागू होता है? क्या कानपुर, पटना, रिवाड़ी या पटियाला जैसे शहरों में सिनेमाघरों में युवाओं को जाने से कोई रोकता है? इसका एडल्ट फिल्म होने का कोई बहाना नहीं है। फिल्म के कुछ सीन किसी पोर्नोग्राफी फिल्म से मिलते हैं। डायलॉगों में इतनी गालियां हैं कि दर्शक को शर्म आ जाती है। हो सकता है कि आज की युवा पीढ़ी को यह सब अच्छा लगता हो पर सवाल यह उठता है कि हम ऐसी फिल्में दिखाकर आखिर कहां ले जाना चाहते हैं युवा पीढ़ी को? कहा यह भी जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस से तो प्रड्यूसर, डिस्ट्रीब्यूटर का संबंध होता है। मैंने कभी भी फिल्म को इसलिए नहीं देखा कि वह बॉक्स ऑफिस में सुपर हिट है। युवा पीढ़ी को यह फिल्म बहुत भा रही है। आमिर खान अगर पूरी पोर्नो फिल्म बना देते तो शायद इससे भी ज्यादा हिट होती और ज्यादा पसंद की जाती। सवाल उन्हें यह पूछना चाहिए कि कहां तो उन्होंने लगाने, रंग दे बसंती जैसी महान फिल्में बनाईं और कहां यह कूड़ा-करकट? आमिर खान जी आप अपने बच्चों को क्या संस्कार देना चाहते हैं?
विद्यार्थी जीवन निर्णायक भूमिका अदा करता है, लेकिन आज भी छात्र-छात्राओं के मामले में वातावरण, सिनेमा, टीवी अपना अलग-अलग प्रभाव रखते हैं। इस दौर में शक्ति, ऊर्जा, योग्यता की सम्भावनाएं भरपूर रहती हैं और माता-पिता के साथ समाज तथा राष्ट्र भी इस युवा पीढ़ी को देखकर सजग होता है। इस निर्णायक दौर में पढ़ाई-लिखाई के साथ श्रेष्ठ विचार, श्रेष्ठ प्रवृत्ति और संस्कार सोने पर सुहागा जैसे हैं, लेकिन इनके लिए माहौल मिलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। सिनेमा युवाओं पर गहरा प्रभाव छोड़ता है। डेल्ही बेली जैसी फिल्मों से हम अपनी युवा पीढ़ी को आखिर क्या संस्कार देना चाहते हैं? यह संस्कार ही युवा के जीवन के अन्त तक काम आते हैं। क्या हमें इस ओर ध्यान नहीं देना चाहिए? या फिर केवल फिल्म हिट होने से ही आपका संबंध रह गया है? अगर केवल बॉक्स ऑफिस को ही देखा जाए तो शायद डेल्ही बेली फिल्म में डीके बोस गाने, गालियों के इस्तेमाल और अश्लीलता फैलाने का आरोप बेमानी नजर आएगा। आमिर खान ने दिल्ली में अपनी प्रेस कांफ्रेंस में जब यह कहा कि पिछले तीन दिनों में फिल्म ने 26 करोड़ का व्यवसाय किया है, तो उनका यही मतलब रहा होगा। मैं भारत के सेंसर बोर्ड से सवाल करना चाहता हूं कि आपने इस फिल्म को सर्टिफिकेट क्यों दिया? डीके बोस भाग-गाना इतना भागा है कि बोल अश्लील और भद्दे होने के बावजूद अब रुकने वाला नहीं। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने भी सेंसर बोर्ड से पूछा है कि आखिर कैसे इस गाने को पास कर दिया गया जबकि इस गाने में साफतौर पर गालियों की भरमार है। सूचना प्रसारण मंत्रालय को सेंसर बोर्ड से यह भी पूछना चाहिए कि उसने इस फिल्म को किस आधार पर, क्या सोचकर सर्टिफिकेट दिया। हो सकता है कि वह जवाब दे कि इसीलिए हमने इसे एडल्ट फिल्म का सर्टिफिकेट दिया है पर देश के कितने एडल्ट फिल्म देख रहे हैं? सेंसर बोर्ड के सदस्य, पत्रकार और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पंकज शर्मा भी इस फिल्म और आमिर खान से नाराज हैं। नाराजगी का आलम यह है कि वह खुद के सेंसर बोर्ड के सदस्य होने पर अफसोस जता रहे हैं। वह कहते हैं कि समाज में कई सामाजिक बुराइयां भी हैं तो क्या हम उन्हें भी फिल्मों के जरिये प्रचारित करेंगे। जैसे आमिर खान इस फिल्म के माध्यम से गालियों और अश्लीलता का प्रचार कर रहे हैं। उनका कहना है कि मैंने इस फिल्म पर अपनी लिखित आपत्ति सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष के सामने रखी है। मैं मांग करता हूं कि इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड और सूचना प्रसारण मंत्रालय को फिर से सोचना चाहिए। यह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आता है।
फिल्मों का युवाओं पर सीधा असर पड़ता है। फिल्म की बात तो छोड़िए टीवी सीरियलों का भी असर पड़ता है। पिछले दिनों दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने सीआईडी सीरियल देखकर प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए ऐसी खूनी साजिश रची कि पुलिस भी चकरा गई। महिला की शिनाख्त कृष्णा (43) के रूप में हुई। कृष्णा ने अपने प्रेमी की डेढ़ लाख में सुपारी दी, उसे अपने साथ मुंबई से दिल्ली लेकर आई। यहां भाड़े के हत्यारे को कमरा दिलवाया। प्रेमी को उसके यहां लेकर गई और शराब में नशे की गोलियां मिलाकर पिलाने के बाद उसका कत्ल कर वहां से फरार हो गई। यह पूरा एपीसोड उसने सीआईडी सीरियल में देखा था जिस पर अमल कर दिया। जिस समय डेल्ही बेली रिलीज हुई थी उसी समय अमिताभ बच्चन की बुड्ढा होगा तेरा बाप भी रिलीज हुई थी। यह कितनी साफ-सुथरी फिल्म है। उनके एंग्री यंग मैन वाली पुराने अन्दाज को नए रूप में दिखाने का अच्छा प्रयास है। जरा स्टारडम के दायरे से बाहर निकलकर देखें तो इस फिल्म में नई सोच को, एक नई दृष्टि को हमारे सामने रखा है। आमतौर पर फिल्मी कहानियां अतिरंजना में जाकर यथार्थ को छूने की कोशिश करती हैं और इसी में उनका सौंदर्य भी है, लेकिन इस फिल्म में वह कई बार हमारे जीवन के ऐसे किसी पहलू को उजागर कर देती हैं, जो सामान्य जरिये से हमें नहीं दिखता। `बुड्ढा होगा तेरा बाप' में एक बुजुर्ग अपराधियों से निपटता है, समाज को गलत तत्वों से बचाने की कोशिश करता है। एक तरह से फिल्म एक बुजुर्ग के आत्मविश्वास और उसकी जवाबदेही के भाव को दिखाती है। डेल्ही बेली आमिर खान की क्या जवाबदेही दर्शाती है? डबल मीनिंग डायलॉग हॉट सीन और गालियों भरे गाने को लेकर इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग को लेकर दाखिल एक याचिका पर सुनवाई के बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने आमिर खान को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने नोटिस का जवाब देने के लिए 12 जुलाई तक का वक्त दिया है। याचिका दाखिल करने वाले डाक्टर अजय सेठ का कहना है कि लोग, खासतौर से यूथ, आमिर को एक्टिंग की दुनिया का भगवान मानते हैं और उन्होंने कई प्रेरणादायक फिल्में भी बनाई हैं। लेकिन उनकी प्रोड्यूस की गई फिल्म डेल्ही बेली अश्लील है और इसमें गालियों का भी इस्तेमाल किया गया है जो कि इंडियन कल्चर के खिलाफ है। याचिका में यह भी कहा गया है कि इसमें कुछ `ब्लू फिल्म' जैसे सीन होने के बावजूद सेंसर बोर्ड ने इसे क्लीयर कर दिया। इससे पहले भारी विरोध के कारण नेपाल में भी इस फिल्म को बैन कर दिया गया था। मैं युवा पीढ़ी से क्षमा चाहूंगा, मेरे दकियानूसी विचारों से वह शायद सहमत न हों।
Tags: Aamir Khan, Anil Narendra, Daily Pratap, Delhi Belly, Vir Arjun

Saturday, 9 July 2011

द्रमुक की तीसरी भ्रष्ट विकेट डाउन, मारन का इस्तीफा

Vir Arjun, Hindi Daily Newspaper Published from Delhi
Published on 9th July 2011
अनिल नरेन्द्र
कुछ यूपीए घटक दलों ने मनमोहन सिंह सरकार का साथ-समर्थन इसलिए किया था कि वह देश को लूट सकें। उनका एकमात्र मकसद पैसा कमाना था और है। इनमें प्रमुख है द्रमुक। हालांकि एनसीपी भी इसी श्रेणी में आती है पर फिलहाल द्रमुक का नम्बर लगा है। 2जी स्पैक्ट्रम आवंटन घोटाले में डीएमके को अंतत तीसरा विकेट गंवाना पड़ा। केंद्रीय कपड़ा मंत्री दयानिधि मारन का मामला जेल में बन्द चल रहे ए. राजा और डीएमके सांसद व करुणानिधि की सुपुत्री कनिमोझी से भी एक कदम आगे हैं। दयानिधि मारन ने यूपीए में केंद्रीय संचार मंत्री रहते कमाल ही कर दिया। सीबीआई ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करते हुए बयान दिया कि मारन ने एयरसेल कम्पनी की हिस्सेदारी मलेशियाई कम्पनी मैक्सिस को बिकवाई। फिर उसे लाइसेंस देकर बदले में 675 करोड़ रुपये का निवेश अपने सन टीवी में करवाया। सीबीआई के वकील केके वेणुगोपाल ने जस्टिस जीएस सिंघवी और एके गांगुली की बैंच को बताया कि 2006 में टेलीकॉम मंत्री रहते मारन ने चेन्नई की कम्पनी एयरसेल का लाइसेंस आवेदन जानबूझ कर लम्बित रखा। उसे अपनी हिस्सेदारी मलेशियाई कम्पनी मैक्सिस को बेचने के लिए मजबूर किया। मैक्सिस-एयरसेल को लाइसेंस देते हुए बदले में अपनी डीटीएम कम्पनी सन टीवी के लिए बड़ा निवेश हासिल किया। मारन का फॉर्मूला सिम्पल था, इस हाथ लो, उस हाथ दो। मैक्सिस केटी आनन्द कृष्णन मारन के रिश्तेदार हैं। इसीलिए मारन ने उनके जरिये यह फायदा का सौदा किया। देखिए यह खेल मारन ने कैसे खेला ः दबाव बनाने के लिए पहले तो मारन ने एयरसेल के 2जी स्पैक्ट्रम लाइसेंस आवेदन को दो साल तक रोके रखा। फिर 2006 में एयरसेल को अपनी हिस्सेदारी मैक्सिस को बेचने के लिए मजबूर किया। बदले में मैक्सिस ने अपनी एक सहयोगी कम्पनी के जरिये मारन की सन टीवी में 675 करोड़ रुपये का निवेश किया। इसके एवज में एयरसेल की 74 फीसदी हिस्सेदारी को लेकर मैक्सिस को 23 सर्पिल के लाइसेंस दे दिए। कनिमोझी तो कुल 200 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल थी, दयानिधि मारन ने तो 675 करोड़ रुपये का सीधा घपला किया है।
यह दूसरा मौका है जब मारन को मंत्री पद छोड़ना पड़ा है। इससे पहले उन्हें 2007 में पद तब छोड़ना पड़ा था जब करुणानिधि परिवार में आंतरिक मतभेद का वह शिकार हुए थे। चेन्नई मध्य से लोकसभा के सदस्य मारन आम चुनावों के बाद मई 2009 में फिर से कैबिनेट में शामिल हुए। लेकिन इस बार उन्हें दूरसंचार मंत्रालय नहीं मिला जैसा वह चाहते थे बल्कि उन्हें कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। कांग्रेस ने गुरुवार को जहां दयानिधि मारन के इस्तीफे पर टिप्पणी करने से मना कर दिया वहीं यह भी कहा कि द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (डीएमके) पार्टी के साथ उसका गठबंधन जारी रहेगा। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि जमीनी हकीकत की तरजीह पर राजनीतिक गठबंधन आधारित होता है। हमारा गठबंधन डीएमके के साथ वर्ष 2004 से है और इस स्थिति में कोई बदलाव नहीं है।
क्या इसे महज इत्तिफाक माना जाए कि मनमोहन सरकार से उन तमाम भ्रष्ट मंत्रियों का सफाया सुप्रीम कोर्ट के कहने पर हो रहा है या यह सब किसी तयशुदा रणनीति के तहत हो रहा है? द्रमुक के बाद अब अगला नम्बर एनसीपी के भ्रष्ट मंत्रियों का होना चाहिए।
Tags: 2G, Anil Narendra, CBI, Daily Pratap, Dayanidhi Maran, DMK, Manmohan Singh, NCP, Supreme Court, Vir Arjun

क्या राहुल की पदयात्रा से कांग्रेस को यूपी में फायदा होगा?

Vir Arjun, Hindi Daily Newspaper Published from Delhi
Published on 9th July 2011
अनिल नरेन्द्र
मानना पड़ेगा कि राहुल गांधी अपनी यूपी 2012 मिशन पर पूरी तरह उतर चुके हैं। वे दिन-रात एक करने में जुट गए हैं। भट्टा-पारसौल से राहुल गांधी की किसान संदेश यात्रा रंग लाने लगी है। वह गांव-गांव पैदल यात्रा कर रहे हैं। यूपी की बिगड़ती कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दे के मुकाबले माया सरकार की भूमि अधिग्रहण नीति पर जबरदस्त चोट कर कांग्रेस ने यूपी में हल्ला बोल दिया है। राहुल गांधी ने दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के भट्टा-पारसौल गांव से अपनी किसान संदेश यात्रा शुरू की है जो अलीगढ़ तक जा रही है। राहुल के मुताबिक इस पदयात्रा का मकसद भट्टा से आगरा और अलीगढ़ तक हो रहे भूमि अधिग्रहण और उससे पैदा हो रही समस्याओं को समझना तथा प्रस्तावित लोगों के विचार जानना है। भट्टा-पारसौल वही गांव है जहां कुछ दिन पूर्व अपनी जमीन के अधिग्रहण का विरोध कर रहे किसानों की उग्र भीड़ पर पुलिस ने गोली चलाई थी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। उसी घटना के बाद राहुल गांधी भी वहां जाकर धरने पर बैठे थे और उन्होंने गिरफ्तारी भी दी थी। भारत में बहुत दिनों बाद किसी नेता ने पदयात्रा की है। आजकल तो नेता लोग हेलीकाप्टरों में या कारों के काफिले के साथ महज रस्म अदायगी ज्यादा करते हैं ऐसे में राहुल का पदयात्रा करते हुए गांवों में जाना और किसानों के साथ दाल-रोटी खाना, रात खटिया पर ही सोना, उनकी समस्याओं को सुनना न केवल उत्तर प्रदेश के लिए ही एक नई राजनीतिक घटना है बल्कि पूरे देश में इसका एक संदेश जा रहा है। यूं तो पदयात्रा की परम्परा नई नहीं है। सबसे पहले इसकी नींव महात्मा गांधी ने रखी थी, उनके बाद विनोबा भावे, बाबा आम्टे, पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर और अभिनेता से नेता बने सुनील दत्त की लम्बी पदयात्राएं भी काफी चर्चित रही हैं। अब दशकों बाद राहुल गांधी के रूप में कोई राजनेता किसानों के सवालों को लेकर पदयात्रा पर निकला है। कांग्रेस के युवराज धूल, धूप, बारिश, मिट्टी और गर्मी के बीच गांव की गलियों की खाक छान रहे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेसी उन्हें मिल रहे अपार जन समर्थन के बलबूते सत्ता वापसी का सपना देखने लगे हैं। यहां तक कि 9 जुलाई को अलीगढ़ में प्रस्तावित किसान महापंचायत के लिए तैयारियां युवराज के करिश्में के भरोसे ही छोड़ दी गई हैं। कांग्रेसियों को लगने लगा है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी सत्ताधारी बहुजन समाज पार्टी को सीधे टक्कर देने की स्थिति में आ गई है। उनका मानना है कि जनता से यह सीधा संवाद रंग लाएगा और 21 साल बाद यूपी की सत्ता में वापसी सम्भव हो सकेगी। यहां तक कि अलीगढ़ में राहुल की गिरफ्तारी की सम्भावना से भी कांग्रेसी काफी खुश हैं। पार्टी नेताओं का मानना है कि यदि मायावती राहुल को गिरफ्तार करती हैं या प्रयत्न करती हैं तो उनके शासन के लिए ताबूत की अंतिम कील साबित होगी। हालांकि प्रशासन की तरफ से आ रही खबरों के मुताबिक धारा 144 लागू होने के बावजूद राहुल को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
किसानों को न्याय दिलाने के मकसद से राहुल की पदयात्रा से मुख्यमंत्री मायावती बेचैन जरूर होंगी। इधर अदालती फैसलों ने बहन जी की सरकार की नाक में दम कर रखा है, उधर राहुल को मिल रहा जन समर्थन बहन जी के लिए चिन्ता का विषय जरूर बन गया है। बेशक बहन जी और उनके रणनीतिकार यह दलील दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश हमेशा से अजीत सिंह का गढ़ रहा है, जाट बैल्ट है जो बसपा के साथ नहीं है। अगर राहुल गांधी की पदयात्रा से जाट वोट कांग्रेस को जाता है तो बसपा को कोई ज्यादा नुकसान नहीं होता। यह वोट तो उसके खिलाफ पड़ता ही था पर बहन जी को यह समझना चाहिए कि राहुल की पदयात्रा का असर केवल ग्रेटर नोएडा से लेकर अलीगढ़ बैल्ट तक ही सीमित नहीं रहेगा। इसका प्रभाव पूरे प्रदेश पर पड़ेगा। अगर मैं यह कहूं कि पूरे देश में किसान बैल्टों पर पड़ेगा तो शायद गलत न हो। किसान भोले-भाले सीधे लोग होते हैं। एक बार उनके साथ हुक्का-पानी ले लो और बड़े-बुजुर्ग सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दे दें तो वह इतनी आसानी से पलटते नहीं। राहुल की मेहनत जरूर रंग लाएगी। राहुल ने आज के दूसरे राजनेताओं को भी एक तरह से बेनकाब कर दिया है जो जनता के हितों की, किसानों के हितों की बातें तो लम्बी-चौड़ी करते हैं पर करते कुछ नहीं। राहुल ने करके दिखा दिया है।
Tags: Aligarh, Anil Narendra, Bhatta Parsaul, Congress, Daily Pratap, Greater Noida, Mayawati, Rahul Gandhi, Uttar Pradesh, Vir Arjun

Friday, 8 July 2011

देवड़ा के सामने कुर्सी छोड़ने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है

Vir Arjun, Hindi Daily Newspaper Published from Delhi
Published on 8th July 2011
अनिल रेन्द्र
कम्पनी मामले के मंत्री मुरली देवड़ा ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर मनमोहन मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देने की पेशकश की है। उन्होंने अपनी पेशकश में कहा है कि वह अब पार्टी की सेवा करना चाहते हैं और उनकी जगह उनके सुपुत्र मिलिन देवड़ा को मंत्रिमंडल में स्टेट मिनिस्टर की हैसियत से शामिल किया जाए। मुरली देवड़ा के इस्तीफे के पीछे असल कारण और ही हैं। उन्होंने यूं ही इस्तीफा नहीं दिया। बतौर पेट्रोलियम मंत्री रिलायंस पेट्रोलियम को लाभ पहुंचाने की उनकी भूमिका पर नियंत्रण एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की ओर से सवाल के बाद उनका जाना तय था। उसके संकेत उन्हें मिल चुके थे। 2जी स्पैक्ट्रम घोटाले की तरह कैग ने रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा विकसित किए जा रहे केजीडी-6 तेल क्षेत्र की लागत बेतहाशा बढ़ाकर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाने पर अंगुली उठाई है। कैग रिपोर्ट के अनुसार सरकार को अम्बानी बंधु चला रहे हैं, संप्रग नहीं। यह इस सरकार में खुलेआम हो रही लूट का परिचायक है। कैग रिपोर्ट में लागत बढ़ने की अवधि के दौरान पेट्रोलियम मंत्रालय में अम्बानी समर्थक मुरली देवड़ा मंत्री थे। सरकार इस मामले में किसी भी कार्रवाई से बचने अथवा देरी करने की पूरी कोशिश कर रही है और इस सरकार के बचे हुए तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान अम्बानी बंधुओं को पूर्ण संरक्षण मिलता रहना तय है। कैग ने केजीडी-6 क्षेत्र की लागत में भारी-भरकम बढ़ोतरी पर आपत्ति उठाई है। सीबीआई ने भी 2009 में आरोप लगाए थे कि हाइड्रोकार्बन महानिदेशक वीके सिब्बल ने आरआईएल को फायदा पहुंचाते हुए केजीडी-6 क्षेत्र की लागत 2.4 बिलियन डालर से बढ़ाकर 8.8 बिलियन डालर की अनुमति दी थी। सितम्बर और दिसम्बर 2006 में यह अनुमति दी गई थी और सीबीआई पीआर संख्या 6(ए) 2009 के जरिये सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक यूनिट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को व्यक्तिगत फायदा, सेवाओं के सन्दर्भ में दायर की गई थी। इन सबके बावजूद मनमोहन सिंह में अम्बानी या फिर किसी उद्योगपति के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं है। इसलिए अम्बानी कैग की रिपोर्ट या किसी अन्य एजेंसी की रिपोर्ट से नहीं डरते, उनके हाथ बहुत लम्बे हैं।
कैग की जिस रिपोर्ट में मुरली देवड़ा पर अंगुली उठाई गई है, सरकार संसद के आगामी सत्र में उसे अपने लिए नई मुसीबत के रूप में देख रही है। बताते हैं कि उसे यह डर सता रहा है कि विपक्ष उसे जरूर मुद्दा बनाएगा और संसद में सरकार की फजीहत हो सकती है। लिहाजा पार्टी ने उन्हें (मुरली देवड़ा को) खुद ही हटने के संकेत पहले ही दे दिए थे। गौरतलब है कि मुरली देवड़ा ने मंत्री पद उस समय छोड़ा है जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप देने में लगे हैं। मुरली देवड़ा ने जो कुछ करना था, कर लिया है, अब उनके बेटे को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है या नहीं यह बहुत-सी अन्य बातों पर निर्भर करता है। मुरली देवड़ा के कार्यकाल में अम्बानी बंधुओं का टकराव, तेल की रिकार्ड कीमतें, केयर्न-वेदांता सौदे में देरी खास बातें रहीं। जब अम्बानी बंधुओं के बीच टकराव चरम पर था तब अनिल अम्बानी ने बतौर पेट्रोलियम मंत्री देवड़ा पर रिलायंस इंडस्ट्रीज को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया था। बताते हैं कि देवड़ा ने कुछ हफ्ते पहले कांग्रेस आलाकमान के सामने अपना इस्तीफा रखा था। इस्तीफा स्वीकार किया गया है या नहीं, इसको लेकर अभी संशय की स्थिति है। अब दयानिधि मारन का नम्बर है।
Tags: Anil Narendra, CAG, Congress, Daily Pratap, Manmohan Singh, Mukesh Ambani, Murli Deora, Sonia Gandhi, Vir Arjun

गले की फांस बनता तेलंगाना मुद्दा

Vir Arjun, Hindi Daily Newspaper Published from Delhi
Published on 8th July 2011
अनिल रेन्द्र
चारों तरफ समस्याओं से घिरी यूपीए सरकार अब एक और समस्या में फंस गई है। कांग्रेस नेतृत्व और सरकार के लिए नई समस्या पृथक तेलंगाना की मांग है। आंध्र प्रदेश के पृथक तेलंगाना प्रदेश को लेकर स्थिति गम्भीर मोड़ पर आ खड़ी हुई है। सोमवार तक कांग्रेस के 10 सांसदों और 47 विधायकों ने अपने-अपने इस्तीफे भेज दिए हैं। तेलंगाना राज्य बनवाने के लिए सभी दलों ने राजनीतिक मुहिम तेज कर दी है। विरोधी दल टीडीपी के भी 37 विधायकों ने विधानसभा स्पीकर को इस्तीफा भेज दिया है। भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने भी अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं। इस्तीफा देने वालों में 9 सांसद भी हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए अलग तेलंगाना का गठन गले की फांस बन गया है, जो न तो उगलते बन रहा है और न ही निगलते। यह बात कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने भी स्वीकार की है। हालांकि तेलंगाना की मांग नई नहीं है। तेलंगाना राज्य की मांग 50 साल से भी ज्यादा पुरानी है मगर हर सरकार इसे टालती रही है। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सत्ता में शामिल तेलुगूदेशम का दबाव था तो अपने घोषणा पत्र में तेलंगाना की मांग का समर्थन करने वाली यूपीए सरकार तथाकथित सर्वसम्मति न बना पाने के कारण इस मांग को पूरा करने में असफल रही और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता चन्द्रशेखर राव को मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा। अपनी मांग को लेकर की गई उनकी भूख हड़ताल की पृष्ठभूमि में दिसम्बर 2009 में गृहमंत्री पी. चिदम्बरम ने तेलंगाना राज्य बनाने का आश्वासन दिया था जिसके बाद न्यायमूर्ति बीएन कृष्णा समिति का गठन किया गया था, जिसके अध्ययन के बाद कोई एक राय न देकर कई विकल्प सुझाए। इस बीच केंद्र सरकार तेलंगाना की मांग को एक बार फिर भूल गई। अब जब यह मांग फिर शुरू हुई है और इस्तीफों का सिलसिला फिर आरम्भ हुआ है तो कांग्रेस और उसके नेतृत्व वाली यूपीए सरकार एक बार फिर सोचने पर मजबूर हुई है। सरकार पांव पूंक-पूंक कर रख रही है। दरअसल मनमोहन सरकार को समझ नहीं आ रहा कि वह करे तो क्या करे? यदि वह अलग तेलंगाना का गठन करती है तो फिर कम से कम 6 स्वतंत्र राज्यों की मांग तेजी से उठेगी और यदि नहीं करती तो फिर आंध्र प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली की सरकार पर भी संकट आ सकता है। कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने माना कि स्थिति जटिल है पर उन्हें उम्मीद है कि वह अपने सांसदों और विधायकों को मना लेंगे। वे उनकी भावनाओं को समझ रहे हैं और उन्हें थोड़ा इंतजार करने की सलाह दे रहे हैं। मनमोहन सरकार हो सकता है कि अन्ना हजारे मुद्दे की तरह इस मुद्दे पर भी सर्वदलीय बैठक बुलाए जिसमें तेलंगाना के मुद्दे पर दूसरे दलों की राय जानी जा सकती है। कांग्रेस और सरकार को डर इस बात का है कि अगर तेलंगाना की मांग स्वीकार की जाती है तो बुंदेलखंड, हरित प्रदेश, रुहेलखंड, पूर्वांचल विदर्भ, रॉयल सीमा और कोंकण जैसे क्षेत्रों में स्थिति बिगड़ने की सम्भावना बढ़ जाएगी जो कि फिलहाल कांग्रेस नहीं चाहती। दूसरी ओर आगर वह इस मांग को खारिज करती है तो बहुत बड़ा जोखिम उठाना होगा। आंध्र प्रदेश में जगन पहले से ही मुख्यमंत्री किरण रेड्डी की नाक में दम किए हुए हैं। केंद्र द्वारा मांग अस्वीकार करने से न केवल किरण रेड्डी सरकार ही गिर सकती है बल्कि आने वाले समय में उसके करीब एक दर्जन से अधिक सांसद कम हो जाएंगे और आने वाले समय में इस सबसे मजबूत गढ़ में कांग्रेस बेहद कमजोर हो जाएगी। कांग्रेस को मामले का लटकाने में ही फायदा है पर सवाल यह है कि क्या पृथक तेलंगाना की मांग करने वाले ऐसा होने देंगे?
Tags: Andhra Pradesh, Anil Narendra, Daily Pratap, Hyderabad, TDP, Telangana, TRS, Vir Arjun