Translater

Saturday, 21 November 2026

तुम्हें हर हालत में ढूंढ निकालेंगे


ईरान ने अमेरिकी नौसेना के दो अधिकारियों को धमकी दी है। तेहरान ने इन दोनों अधिकारियों पर मिनाब के एक स्कूल पर हमले का आदेश देने का आरोप लगाया है, जिसमें 168 बच्चों की मौत हुई थी। दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा-हम तुम्हें ढूंढ निकालेंगे। दूतावास ने इसके साथ करीब 8 महीने पुरानी एक पोस्ट को दोबारा साझा की जिसमें दोनों अमेरिकी अधिकारियों को अपराधी बताया गया था। ईरानी दूतावास ने जिन अधिकारियों के नाम बताए हैं, उनमें कमांडर लेह आर टेट और लेफ्टिनेंट कमांडर जेफ्री ई यॉर्क शामिल हैं। टेट यूएसएस स्प्रांस के कमांडिंग ऑफिसर है, जबकि यॉर्क इसी युद्धपोत के कार्यकारी अधिकारीके रूप में तैनात है। ईरानी दूतावास ने 29 मार्च की अपनी पुरानी पोस्ट को दोबारा साझा करते हुए लिखा था- इन दोनों अपराधियों को याद रखिए। कमांडर टे. टे. और जेफ ई. यॉर्क अमेरिकी अधिकारी हैं जिन्होंने मिनाब के एक स्कूल में तीन टोमाहॉक मिसाइलें दागने का आदेश दिया था, जिसमें 168 मासूम बच्चों की मौत हो गई। पोस्ट में यह सवाल भी उठाया गया है कि क्या उनके अपने बच्चे नहीं है? ईरान ने सार्वजनिक रूप से दोनों अधिकारियों को बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। ईरान की यह धमकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा तेहरान को दी गई उस चेतावनी के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर किसी वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी की हत्या हुई तो ईरान का अस्तित्व लंबे समय तक नहीं टिकेगा। दरअसल, फरवरी में, अमेरिका और इज़राइल के ईरान पर हमले के शुरुआती दिनों में, कम से कम एक अमेरिकी मिसाइल ने मिनाब के शाजरे तैयबा स्कूल को निशाना बनाया था। इस हमले में कम से कम 156 लोग मारे गए थे, जिनमें 123 बच्चे शामिल थे।
अनिल नरेंद्र 

No comments:

Post a Comment