Translater

Saturday, 14 November 2026

क्या नेतन्याहू की विदाई का समय आ गया है?

इजरायल की राजनीति में 27 अक्टूबर के चुनावों के बाद भूचाल आ गया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बहुमत पाने में नाकाम रहने पर राष्ट्रपति इसाक हर्जेग ने पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजेनकोट को सरकार बनाने का न्यौता दे दिया है। लेकिन गादी आइजेनकोट के लिए भी आगे की राह आसान नहीं है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू वाला गठबंधन संसद (नेसेट) में बहुमत हासिल करने में नाकाम रहा है। इसके बाद राष्ट्रपति हर्जेग ने विपक्षी नेता गादी आइजेनकोट को अगली सरकार बनाने का मौका दिया है। 23 अक्टूबर को हुए चुनाव के बाद यह पहली बार है जब किसी नेता को सरकार बनाने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पाटी बेशक संसद में सबसे बड़ी अकेली पाटी बनकर उभरी पर उनके नेतृत्व वाला दक्षिणपंथी और धार्मिक दलों का गठबंधन बहुमत से जरूरी आंकड़े तक नहीं पहुंचा सका। दूसरी ओर आइजेनकोट और उनका गठबंधन भी अपने दम पर सरकार बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत नहीं जुटा पाया। ऐसे में अरब नेतृत्व वाली पार्टियों के 19 सांसदों का समर्थन बेहद अहम हो गया है। सरकार बनाने का न्यौता मिलने के बाद आइजेनकोट ने कहा कि यह राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार बनाने का समय है और वह यह साबित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि वे इस जिम्मेदारी के योग्य हैं। हालांकि उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अलग-अलग विचारधारा वाले दलों को एक साथ लाकर हर सांसदों का समर्थन हासिल करना है। इजरायल के 120 सदस्यीय संसद को नेसेट कहा जाता है। किसी भी पाटी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए कम से कम 61 सांसदों का समर्थन जरूरी है। चुनाव में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी सबसे बड़ी अकेली पाटी रही, लेकिन उनके नेतृत्व वाले दक्षिणपंथी, धार्मिक दलों के गठबंधन को कुल 53 सीटें मिलीं। इजरायल के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले बेंजामिन नेतन्याहू का दौर खत्म होने के करीब है। जैसा मैंने बताया कि इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जेग ने यागार पार्टी के चेयरमैन गादी आइजेनकोट को प्रधानमंत्री बनने का न्यौता दिया है। 120 सदस्यीय संसद में उनके पास 67 सांसद हैं यानी बहुमत से 6 ज्यादा नेतन्याहू के पास सिर्फ 47 सांसद हैं। राष्ट्रपति से सबसे पहले सरकार बनाने का मौका मिलते ही आइजेनकोट नई सरकार के गठन की कोशिशों में जुट गए। इजरायल में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता में वापसी रोकने के लिए गादी आइजेनकोट ने मोर्चा खोल दिया है। संभावित पीएम गादी के खेमे ने 8 बिल बिल पेश कर दिए हैं। इनमें पीएम का कार्यकाल सीमित करने व नेतन्याहू सरकार के कई फैसलों को पलटने का प्रस्ताव है। आपराधिक मामलों में आरोपी नेताओं (नेतन्याहू) को पीएम बनने से रोकने वाला बिल भी पेश किया है। विधेयक पारित हुआ तो नेतन्याहू को फिर पीएम बने की राह बंद हो जाएगी। गादी ने नेतन्याहू को हटाए जाने को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है। खबर है कि नेतन्याहू बतौर एक्टिंग प्राइम मिनिस्टर ईरान पर हमला करने का आदेश दे सकते हैं। आइजेनकोट ने उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी है कि वह ऐसा न करें। अपनी कुसी बचाने के लिए नेतन्याहू बहुत ज्यादा बेताब हैं, वह कुछ भी कर सकते हैं। खबर तो यहां तक है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से भी बुरी तरह भिड़ गए। तू-तू, मैं-मैं पर उतर आए और ट्रंप से कहते रहे कि ईरान पर हमला करो। हमें नहीं लगता के नतेन्याहू अपनी कुसी बचा पाएंगे। अब उनकी विदाई का समय आ गया है। 

-अनिल नरेन्द्र

No comments:

Post a Comment