Translater
Wednesday, 11 May 2022
नवनीत राणा ने भरी हुंकार
निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। हनुमान चालीसा का पाठ करने के विवाद को लेकर पिछले महीने मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गईं नवनीत राणा को हाल में जमानत मिली है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुंबई के लोग और भगवान राम नगर निगम निकाय चुनावों में शिवसेना को सबक सिखाएंगे। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मई 2020 को महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य के तौर पर शपथ ली थी। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ गठबंधन के बाद नवम्बर 2019 में मुख्यमंत्री बने थे। इससे पहले वह राज्य विधानसभा के सदस्य नहीं थे। महाराष्ट्र में अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को मुंबई पुलिस ने 23 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था। दम्पति ने घोषणा की थी कि वह यहां मुख्यमंत्री ठाकरे के निजी निवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे जिससे शिवसेना के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए थे। मुंबई की एक विशेष अदालत ने दम्पति को चार मई को जमानत दी थी। वह पांच मई को जेल से बाहर आए, जिसके बाद नवनीत राणा को मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके वकील ने बताया था कि राणा को हाई ब्लड प्रेशर, शरीर में दर्द और स्पॉन्डलाइटिस की शिकायत थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रविवार को पत्रकारों से बातचीत में नवनीत राणा ने कहाöमैं उद्धव ठाकरे जी को एक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव करने और लोगों द्वारा सीधा निर्वाचित होने की चुनौती देती हूं। मैं उनके खिलाफ चुनाव लड़ूंगी। मैं ईमानदारी के साथ कठिन मेहनत करूंगी और चुनाव जीतूंगी और चुनाव जीतने पर उद्धव ठाकरे जी को लोगों की ताकत का पता चल जाएगा। सांसद ने कहाöमैंने क्या अपराध किया था कि मुझे 14 दिन तक जेल में रहना पड़ा? आप मुझे 14 साल के लिए जेल में डाल सकते हो लेकिन मैं भगवान राम और हनुमान का नाम लेना बंद नहीं करूंगी। जनता और भगवान राम निकाय चुनावों में शिवसेना को सबक सिखाएंगे। नवनीत राणा ने यह भी कहा कि वह मुंबई में प्रचार करेंगी और शिवसेना के भ्रष्ट शासन को खत्म करने के लिए रामभक्तों का समर्थन करेंगी। जय श्रीराम।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment