Thursday 23 February 2023

सोरोस के आरोपों पर सियासी घमासान

भारतीय जनता पाटा (भाजपा) ने अमेरिकी बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस पर जमकर हमला किया है। शुव््रावार को वेंद्रीय मंत्री स्मृति ईंरानी ने एक प्रोस कांप्रोंस कर कहा कि जॉर्ज सोरोस का बयान भारत की लोकतांत्रिक प्राव््िराया को बर्बाद करने की घोषणा है। जॉर्ज सोरोस ने जर्मनी के म्यूनिख रक्षा सम्मेलन में कहा था कि भारत तो एक लोकतांत्रिक देश है, लेकिन प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक नहीं हैं और मोदी के तेजी से बड़ा नेता बनने की अहम वजह भारतीय मुसलमानों के साथ की गईं हिसा है। उन्होंने कहा कि भारत रूस से कम कीमत पर तेल खरीदता है। जॉर्ज सोरोस के अनुसार गौतम अडाणी मामले में मोदी फिलहाल खामोश हैं लेकिन विदेशी निवेशकों और संसद में सवालों का उन्हें जवाब देना होगा। इससे सरकार पर उनकी पकड़ कमजोर होगी। उनका यहां तक दावा था कि इससे भारत में लोकतांत्रिक प्राव््िराया का पुनरुत्थान होगा। इससे पहले जनवरी 2020 में दावोस में हुईं वल्र्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक के एक कार्यंव््राम में प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए सोरोस ने कहा था कि भारत को हिन्दू राष्ट्रवादी देश बनाया जा रहा है। जॉर्ज सोरोस ने उस समय कहा था कि यह भारत के लिए सबसे बड़ा और भयानक झटका है। जहां लोकतांत्रिक रूप से चुनकर आए नरेंद्र मोदी भारत को एक हिन्दू राष्ट्रवादी देश बना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी कश्मीर पर प्रातिबंध लगाकर वहां के लोगों को दंडित कर रहे हैं और नागरिकता कानून (सीएए) के जरिये लाखों मुसलमानों से नागरिकता छीनने की धमकी दे रहे हैं। शुव््रावार को सोरोस पर हमला करते हुए स्मृति ईंरानी ने कहा कि विदेशी धरती से भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उनके अनुसार यह भारत के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी की कोशिश है। ईंरानी ने सभी भारतीयों से इसका मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की। कांग्रोस ने भी जॉर्ज सोरोस के बयान पर अपनी प्रातिव््िराया दी है। कांग्रोस महासचिव और पाटा के मीडिया प्रामुख जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा—पीएम से जुड़ा अडाणी घोटाला भारत में लोकतांत्रिक पुनरुत्थान शुरू करता है या नहीं, यह पूरी तरह कांग्रोस, विपक्ष और हमारी चुनावी प्राव््िराया पर निर्भर है। इसका जॉर्ज सोरोस से कोईं लेना-देना नहीं है। हमारी नेहरूवादी विरासत सुनिाित करती है कि उन जैसे लोग हमारे चुनाव परिणाम तय नहीं कर सकते। उन्होंने ट्वीट किया—जॉर्ज सोरोस कौन हैं और भाजपा का ट्रोल मंत्रालय उन पर प्रोस कांप्रोंस क्यों कर रहा है? वैसे मंत्री जी भारत की चुनावी प्राव््िराया में इजरायली एजेंसी की दखलंदाजी पर आप वुछ कहना चाहेंगी? भारत के लोकतंत्र के लिए वह ज्यादा बड़ा खतरा है। तृणमूल कांग्रोस की लोकसभा सांसद महुआ माइया ने स्मृति ईंरानी पर तंज कसते हुए कहा—आदरणीय वैबिनेट मंत्री जी ने हर भारतीय से जॉर्ज सोरोस को मुंहतोड़ जवाब देने को कहा है। आज शाम छह बजे वृपया थाली पीटें। जॉर्ज सोरोस एक अमेरिकी उदृाोगपति हैं। ब्रिटेन में उन्हें एक ऐसे व्यक्ति की तरह जाना जाता है जिसने 1992 में बैंक ऑफ इंग्लैंड को बर्बाद कर दिया था।

No comments:

Post a Comment