Thursday 28 September 2023

ब्रजभूषण के खिलाफ पर्यांप्त सुबूत

महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामलों में आरोपी भारतीय वुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष व भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाईं हुईं। सुनवाईं के दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपी ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ केस चलाने के लिए पर्यांप्त सुबूत हैं। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में सुनवाईं के दौरान कहा कि मामले में आरोपी पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपी ब्रजभूषण सिंह को जब भी मौका मिलता था वह हरकत करता था। ऐसे में उन पर केस चलना चाहिए और इस मामले में केस चलाने के लिए पर्यांप्त साक्ष्य हैं। दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवान उत्पीड़न मामले की जांच में पाया है कि आरोपी ब्रजभूषण को जब भी मौका मिलता था वह उत्पीड़न करता था। दिल्ली पुलिस ने कहा कि ब्रजभूषण को पता था कि वह क्या कर रहा है। उसे जब भी मौका मिलता था वह महिला पहलवान की लज्जा भंग करने की कोशिश करता था। दिल्ली पुलिस ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि पीिड़त लड़की ने कोईं प्रतिव्रिया की है या नहीं, सवाल यह है कि उनके साथ गलत किया गया। जो सुबूत और साक्ष्य पेश किए गए हैं वह ब्रजभूषण के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्यांप्त हैं। मामले की सुनवाईं के दौरान शिकायतकर्ताओं के साथ दिल्ली में डब्ल्यूएफआईं के दफ्तर में हुईं घटना का जिव्र किया और कहा इन शिकायतों का क्षेत्राधिकार दिल्ली में ही बनता है। एक महिला पहलवान का कहना है कि तजाकिस्तान में हुए एक इवेंट के दौरान ब्रजभूषण ने शिकायतकर्ता को कमरे में बुलाया और उसको जबरदस्ती गले लगाया। जब शिकायतकर्ता ने उसका विरोध किया तो ब्रजभूषण ने कहा कि पिता की तरह किया था, उससे साफ पता चलता है कि ब्रजभूषण को पता था कि वह क्या कर रहा है। एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मैजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल ने विस्तार से पुलिस की दलीलें सुनीं और आगे की कार्रवाईं के लिए 7 अक्टूबर की तारीख तय कर दी। पुलिस ने अपनी दलीलांे के समर्थन में तीन जजमेंट रेफर की। जनवरी 2023 में जब ब्रजभूषण शरण सिंह पर पहली बार यौन शोषण का आरोप लगाया गया था तो उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वे कहते हैं, मेरे जीवन में मेरे हाथ से एक हत्या हुईं थी। लोग वुछ भी कहें मैंने एक हत्या की है। रविन्द्रर को जिस आदमी ने मारा है, मैंने उसकी पीठ पर बंदूक तान दी और उस बंदूक से तुरंत गोली मार दी और वो मारा गया। सूरज सिंह सपा नेता हैं। उसके मामा पंडित सिंह अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रह चुके हैं जिस पर रविन्द्रर को गोली मारने वाले की हत्या की बात ब्रजभूषण शरण सिंह वैमरे पर कह रहे थे। वो रविन्द्रर सूरज सिंह के पिता हैं। ब्रजभूषण पर 1997 में दाउद इब्राहिम के 4 साथियों को शरण देने का भी आरोप लगा था। 1997 में ब्रजभूषण शरण सिंह 6 महीने दिल्ली के तिहाड़ जेल भी गए थे। इन पर टाडा के तहत मुकदमा भी चला था। ——अनिल नरेन्द्र

No comments:

Post a Comment