Saturday 30 December 2023

समुद्री जहाजों पर कौन हमला कर रहा है?

हमला कर रहा है? अरब सागर में संदिग्ध ड्रोन हमले का शिकार जहाज एमवी केम प्लूटो जब 25 दिसम्बर को मुंबईं पहुंचा तो भारतीय नौसेना की विस्फोटक डिस्पोजल टीम ने इसकी शुरुआती जांच की। जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा था और इसके चालक दल में 21 भारतीय और एक वियतनामी शामिल था। जहाज के जिस हिस्से पर हमला हुआ था उसे और वहां पड़े मलबे को देखने के बाद ऐसा लग रह है कि शायद इस पर ड्रोन से हमला किया गया है। हालांकि इसकी जांच की जा रही है। सऊदी अरब से मंगलुरू आ रहे इस जहाज पर शनिवार को अरब सागर में हमला किया गया था। इस बीच भारतीय नौसेना ने व्यापारिक जहाजों पर हमलों की घटनाओं के बाद अरब सागर के विभिन्न क्षेत्रों में आईंएनएस मोर्मुगाओ, आईंएनएस कोच्चि और आईंएनएच कोलकाता नाम के गाइडेड मिसाइल विध्वंसक तैनात कर दिए हैं। इससे पहले अप्रीकी देश गैबॉन का झंडा लगाकर जा रहे जहाज पर हमला हुआ था, इस पर तेल लदा हुआ था। एम साईं बाबा नाम का ये जहाज भारत की ओर आ रहा था और इसमें चालक दल के 25 सदस्य सवार थे। ये सभी भारतीय थे। रविवार को इस जहाज पर ड्रोन से हमला किया गया था। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमान का कहना था कि रविवार को गैबान का झंडा लगाकर जा रहे जहाज पर हमला हुती विद्रोहियों ने किया था। वहीं शनिवार को एमवी केम प्लूटो पर हमला ईंरान की तरफ से आए ड्रोन से हुआ था। हालांकि ईंरान ने कहा था कि भारत आ रहे जहाज पर उसके इलाके की ओर से हमला नहीं किया गया। भारत आ रहे जहाजों पर हमले ऐसे वक्त हो रहे हैं, जब पहले से ही लाल सागर में यमन के हुती विद्रोहियों को यूएवी और मिसाइल हमले जारी है। यह हमले इजरायल और हमास युद्ध के बाद इजरायल की ओर से जाने वाले समुद्री जहाजों पर हो रहे हैं। ये हमले सात अक्टूबर को हमास की ओर से इजरायल पर हमले और फिर उसकी जवाबी कार्रवाईं के बाद शुरू हुए थे, कहा जहा रहा है कि हमास का समर्थन कर रहे ईंरान की ओर से हुती व्रिदोहियों को ड्रोन, बैलिस्टिक और व्रूज मिसाइल चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है और अब पिछले दो-तीन दिनों के अंदर भारत आ रहे दो जहाजों पर हमलों से हालात काफी गंभीर हो गए हैं। भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले में प्रतिव्रिया देते हुए कहा, भारत की बढ़ती आर्थिक और सामारिक ताकत ने वुछ ताकतों को ईंष्र्यां से भर दिया है। हमलों को भारत सरकार ने बहुत गंभीरता से लिया है। जिन्होंने भी इस हमले को अंजाम दिया है, उन्हें सागर तल से ढूंढ़ निकालकर सजा दी जाएगी। एक सेना अधिकारी का कहना है कि हमास और इजरायल का संघर्ष अब अरब सागर की ओर आता दिख रहा है। इस तरह के युद्ध के मोर्चे खुलने से भारत पर बड़ा असर पड़ सकता है। बल्कि यह कहें कि भारत पर असर पड़ने लगा है। यही वजह है कि भारत ने मिसाइल विध्वंसक जहाज तैनात कर दिए हैं। भारत का ज्यादातर आयातनि र्यांत कोच्चि, मंगलुरू, गोवा और मुंबईं से होकर आता-जाता है। इसलिए भारत के लिए यह स्थिति चिंताजनक है। भारत का 80 फीसदी व्यापार समुद्री मार्ग से होता है, इसके साथ 90 फीसदी ईंधन समद्री मार्ग से आता है। ऐसे में समुद्री रास्ते में कोईं भी हमला सीधे भारत के कारोबार और इसकी सप्लाईं चेन के लिए खतरा बना जाएगा।

No comments:

Post a Comment