Thursday 14 December 2023

धीरज साहू पर क्या बोलेगी कांग्रेस

धीरज साहू कौन है? जिनके ठिकानों से मिले 350 करोड़ रुपए? आयकर विभाग ने ओडिशा और झारखंड में कईं जगहों पर छापेमारी कर कांग्रेस के एक नेता के यहां से 350 करोड़ (लगभग) नकद बरामद किए हैं। आयकर विभाग ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े ओडिशा और झारखंड में कईं ठिकानों में छापेमारी की थी। यह वैश ओडिशा और झारखंड में उनके घर से बरामद हुआ है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े ठिकानों से बरामद नोटों की गिनती लगातार पांच दिन तक चौबीसों घंटे चली। गिनती खत्म होने के बाद एसबीआईं के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बहेरा ने रविवार को बताया कि गिनती में तीन बैंकों के अधिकारी लगे और 40 मशीनों का इस्तेमाल किया गया। आयकर विभाग जल्द ही वंपनी के प्रमोटरों को बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी करेगा। विभाग का मानना है कि बेहिसाब नकदी का पूरा भंडार देशी शराब की नकद बिव्री से जुटाया है। विभाग के मुताबिक साहू के रांची समेत अन्य ठिकानों पर भी छापे मारे गए थे। सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की किसी एक कार्रवाईं में यह सर्वाधिक बरामदगी है। 2019 में कानपुर के इत्र कारोबारी से 257 करोड़ रुपए की नकदी पकड़ी गईं थी। 1 जुलाईं, 2018 में तमिलनाडु में निर्माण फर्म से 163 करोड़ रुपए की नकदी पकड़ी गईं थी। नकदी को विभिन्न बैंकों में जमा करने के लिए करीब 200 बैग व संदूकों का उपयोग किया गया। 176 बैगों में बरामद रकम में अधिकतर 500 रुपए के नोट थे। 2000 रुपए का नोट बंद होने के बाद 500 का नोट ही चलन में सबसे बड़ा है। राज्यसभा की वेबसाइट के अनुसार 23 नवम्बर, 1955 को रांची में जन्मे धीरज प्रसाद साहू के पिता का नाम राय साहब बलदेव साहू है। वो 2009 में राज्यसभा सांसद बने थे। जुलाईं 2010 में वो एक बार फिर झारखंड से राज्यसभा के लिए चुने गए। तीसरी बार वो मईं 2018 में राज्यसभा के लिए चुने गए।1977 में धीरज साहू ने राजनीति में कदम रखा। वो लोहरदगा जिले के यूथ कांग्रेस में शामिल रहे। इतने वैश की बरामदगी पर जनता में आव्रोश स्वाभाविक है। इसे देखकर लोग जानना चाहते हैं कि गांधी परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष अपने सांसद धीरज साहू पर क्या कहना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि इन पर कांग्रेस पार्टी क्या कार्रवाईं करती हैं? राहुल गांधी दिन-रात भ्रष्टाचार खत्म करने, भ्रष्टाचार से लड़ने की बात करते हैं और यहां तो उनका अपना ही सांसद इस भ्रष्टाचार में बुरी तरह से लिपटा हुआ है। अब राहुल क्या कहेंगे? इस पर भाजपा का आव्रामक होना स्वाभाविक ही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारा शुरू से मानना है कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार, अनाचार भार और अपराधीकरण के लिए मानी जाती है। यह कांग्रेस की रीति-नीति है जिस पर वह काम करती है। आज राहुल गांधी से भाजपा पूछना चाहती है कि इस पर उनका क्या कहना है। सोनिया गांधी ईंडी, इनकम टैक्स पर कटाक्ष करती रही हैं, अब वह धीरज साहू पर क्या कहेंगी? भाजपा इस अवसर का पूरा फायदा उठा रही है और सभी मंचों पर प्रदर्शन कर रही है और कांग्रेस पर निशाना साध रही है। ——अनिल नरेन्

No comments:

Post a Comment