Friday 23 December 2022

दुनिया के कईं देशों की कमान भारतवंशियों के पास

इस सम्पादकीय और पूर्व के अन्य संपादकीय देखने के लिए अपने इंटरनेट/ब्राउजर की एड्रेस बार में टाइप करें पूूज्://हग्त्हाह्ंत्दु.ंत्दुेज्दू.म्दस् आयरलैंड के फिने गाइल पाटा के नेता भारतीय मूल के लियो वराड़कर को आयरलैंड की संसद के निचले सदन में मतदान के बाद नया प्राधानमंत्री चुन लिया गया। वराड़कर अकेले ही नहीं हैं भारतीय मूल के राष्ट्र अध्यक्ष। वुछ समय पहले ही ब्रिटेन में त्रषि सुनक ब्रिटेन के प्राधानमंत्री बने। यूरोप में भारतीय मूल के नेताओं में एंटोनियो कोस्टा का नाम प्रामुखता से लिया जाता है। वह पुर्तगाल के प्राधानमंत्री हैं। एंटोनियो के पिता ओरलैंडो कोस्टा एक कवि थे। उन्होंने उपनिवेश विरोधी आंदोलन में हिस्सा लिया था और पुर्तगाली भाषा में शाइन ऑफ एंगर नामक मशहूर किताब लिखी थी। दादा लुईं अफोन्सो मारिया डी कोस्टा भी गोवा के निवासी थे। हालांकि एंटोनियो कोस्टा का जन्म मोजांबीक में हुआ, पर उनके रिश्तेदार आज भी गोवा में मरगाओ के नजदीक रुआ अबेद फारिया गांव से जुड़े हैं। अपनी भारतीय पहचान पर कोस्टा ने एक बार कहा था कि मेरी चमड़ी के रंग ने मुझे कभी भी वुछ भी करने से नहीं रोका। मैं अपनी त्वचा के रंग के साथ सामान्य रूप से रहता हूं। यही नहीं कोस्टा भारत के ओसीआईं कार्ड धारकों में शामिल हैं। भारत के प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2017 में उन्हें उनका ओसीआईं कार्ड सौंपा था। मॉरीशस के प्राधानमंत्री प्राविद जगन्नाथ भी भारतीय मूल के राजनेता हैं, जिनकी जड़ें भारत के बिहार से जुड़ी हैं। प्राविद जगन्नाथ के पिता अनिरूद्ध जगन्नाथ भी मॉरीशस की राजनीति के कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे। वह मॉरीशस के राष्ट्रपति और प्राधानमंत्री पद पर रहे थे। सिगापुर की राष्ट्रपति हलीमा यावूब के पूर्वजों की जड़ें भी भारत से जुड़ी हैं। उनके पिता भारतीय मूल के थे। उनकी मां मलय मूल की थीं। सिगापुर में मलय आबादी लगभग 15 प्रातिशत है। मलय मूल के लोग इंडोनेशिया और मलेशिया में पैले हुए हैं। इसके बाद भी हलीमा यावूब ने सिगापुर की पहली महिला राष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया था। लैटिन अमेरिकी देश सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रासाद संतोखी भी ऐसे राजनेता हैं, जिनके तार भारत से जुड़े हुए हैं। भारतीय सुरीनामी हिन्दू परिवार में जन्म लेने वाले चंद्रिका प्रासाद संतोखी को चान संतोखी कहा जाता है। वैरेबियाईं देश गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली के पूर्वजों की जड़ें भारत से जुड़ी हैं। उनका जन्म साल 1980 में एक भारतीय मूल के परिवार में हुआ था। सेशेल के राष्ट्रपति वावेल रामकलावन भी भारतीय मूल के नेता हैं, जिनके पूर्वज भारत के बिहार प्रांत से जुड़े हुए हैं। उनके पिता एक लोहार थे। वहीं उनकी मां एक शिक्षक थीं। भारतीय मूल के शीर्ष नेताओं में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी हैं। साल 2021 में उन्हें 85 मिनट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शक्तियां दी गईं थीं। इसके साथ ही कमला हैरिस अमेरिकी इतिहास में राष्ट्रपति पद की शक्ति संभालने वाली पहली महिला बन गईं थीं। कमला ने बताया था कि मेरे नाम का मतलब है, कमल का पूल। भारतीय संस्वृति में इसकी काफी अहमियत है। कमल का पौधा पानी के नीचे होता है। पूल पानी के सतह से ऊपर खिलता है। जड़ें नदी तल से मजबूती से जुड़ी होती हैं। कमला भारत में जन्मीं मां और जमैका में पैदा हुए पिता की संतान हैं। ——अनिल नरेन्द्र

No comments:

Post a Comment