Translater
Friday, 30 December 2022
आ गईं दिल्ली वाली सर्दी, ठंड
वाली सर्दी, ठंड समूचे भारत में नए साल का आगाज हाड़ गलाने वाली सर्दी से होगा।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 31 दिसम्बर से 4 जनवरी 2023 तक पांच दिन इस सीजन के सबसे सर्द दिन हो सकते हैं। इस दौरान पंजाब, हरियाणा के वुछ इलाकों में रात का तापमान माइनस में जा सकता है।
राजस्थान में सोमवार को ही तापमान जीरो पर पहुंच गया। वहीं दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात का एक से चार डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। नए साल की शुरुआत में इस दौरान उत्तर के पहाड़ी राज्यों से लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी और उत्तरी मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। अगर आप ट्रेन में रोजाना दिल्ली-एनसीआर में सफर करते हैं तो आपकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली- एनसीआर, लखनऊ समेत कईं शहरों में चलने वाली 48 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक यह पैसेंजर ट्रेन 25 दिसम्बर से लेकर 24 जनवरी तक रद्द रहेंगी। कोहरे के चलते लंबी दूरी की सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों का लेट होना जारी है। इसको देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कईं पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को रोक दिया है। जिसकी वजह से अन्य ट्रेनों का संचालन सुगम हो सकेगा। वहीं लंबी दूरी की कईं गािड़यों में कोच की संख्या बढ़ा दी गईं है। हालांकि ठंड और कोहरे को देखते हुए उत्तर रेलवे ने पूर्व में लंबी दूरी की 110 ट्रेनों को रद्द किया है जो 1 दिसम्बर से लेकर 25 फरवरी तक रद्द रहेंगी। मौसम विभाग के अनुसार 27 से 30 दिसम्बर के बीच दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। अभी तक पश्चिमोत्तर हवाएं पहाड़ों से बर्फीली हवाएं लेकर आ रही हैं जो 27 से मौसम की अस्थिरता की वजह से बदल रही हैं। जिसके चलते दिन और रात दोनों के तापमान में वुछ बढ़ोतरी हो गईं है। व्रिसमस के दिन राजधानी के लोग पूरे दिन ठंड से वंपवंपाते रहे।
धूप में भी लोगों को बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड से राहत नहीं मिली।
इसक वजह से काफी लोगों ने संडे घर पर ही रहकर बिताना पसंद किया।
इस सीजन में पहली बार राजधानी में दिन में गभीर शीतलहर की स्थिति वुछ जगहों पर बनी रही। कईं जगहों पर अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी वुछ जगहों पर 3 डिग्री के आसपास बना रहा। सोमवार को भी ऐसे हालातों से राहत की उम्मीद नहीं दिखी। शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मंगलवार से ठंड में मामूली राहत मिली। दिन में भी राजधानी के कईं हिस्सों में लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाते नजर आए। रविवार को राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एकदम से बड़ी गिरावट आईं। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास नीचे गया। रविवार को अधिकमत तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। आप अपना खास ध्यान रखें, खासकर बच्चों का। उन्हें बाहर खेलने से रोवें। दैनिक मजदूरों की शामत आ गईं है जिन्हें खुले में काम करना पड़ रहा है।
——अनिल नरेन्द्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment