Tuesday 27 December 2022

यह उदृाोगपतियों की सरकार है

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में क्या आम और क्या खास, कांग्रेस के सभी आला नेताओं को दिल्ली की सड़कों पर ला खड़ा कर दिया। शनिवार सुबह राहुल 3000 किलोमीटर की यात्रा जिसे 108 दिन में पूरा किया। भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली के हरियाणा के फरीदाबाद, बदरपुर सीमा से दिल्ली में प्रवेश करते ही चाहे पब्लिक हो, चाहे कांग्रेसी नेता हो सभी वुहासे और ठंड भरी सड़कों पर चलते देखे गए। छोटे-छोटे स्वूल के बच्चे, दूरदराज से आने वाले कांग्रेस के कार्यंकर्ता घंटों राहुल की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर खड़े रहे। यही नहीं जब मथुरा रोड से आश्रम फ्लाईंओवर के बगल में स्थित जयराम ब्रrाचारी आश्रम ट्रस्ट पर वुछ घंटे का विश्राम हुआ तो वहां पार्टी के क्या आम और क्या खास सभी यूं ही समय बिताते और राहुल गांधी को उनके आराम के लिए बने वंटेनर से बाहर आने का इंतजार करते नजर आए। पार्टी के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह, पी. चिदम्बरम, अधीर रंजन चौधरी, जयराम रमेश इत्यादि नेता सुबह से शाम तक यात्रा की व्यवस्था में तल्लीन दिखे। राहुल गांधी ने अपनी यात्रा को लाल किले पहुंचकर विराम दिया। राहुल के साथ यहां पर हजारों लोगों की भीड़ थी। राहुल ने लाल किले से संबोधित करते हुए कहा, मीडिया वाले हमारे दोस्त हैं, लेकिन हमारी बात नहीं दिखाते। जो यहां खड़े हैं उनसे नाराज मत होइए। इनकी लगाम कहीं और है। राहुल ने कहा-जेब काटी जाती है तो जेबकतरा पहले आपका ध्यान भटकाता है, ठीक वही किया जा रहा है। 24 घंटे हिंदू-मुस्लिम करके यही किया जा रहा है। ये अंबानी-अडाणी की सरकार है, उनको फायदा पहुंचाया जा रहा है। राहुल ने केन्द्र सरकार पर अरबपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदुस्तान के पीएम पर भी लगाम लगी है। अपने भाषण में राहुल गांधी ने शुरू में ही पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा, जब मोदी चुनाव लड़ रहे थे तो उन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया था। कांग्रेस एक संगठन नहीं है। ये सोचने और जीने का तरीका है। एक तरफ आरएसएस और भाजपा है तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी है। यह वो सोचने और जीने के तरीके हैं। आरएसएस और भाजपा नफरत पैलाते हैं वहीं कांग्रेस मोहब्बत की दुकान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को नरेन्द्र मोदी नहीं समझ पाए। यह नईं लड़ाईं नहीं है। वे नफरत पैलाते हैं, हम मोहब्बत पैलाते हैं। राहुल ने कहा कि जब मैं कन्यावुमारी से चला तब पता चला कि देश में नफरत नहीं है, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह महंगाईं, बेरोजगारी, असमानता और नफरत के खिलाफ यात्रा है। राहुल की 3000 किमी. लंबी यात्रा में लाखों लोग जुड़े। वुछ साथ भी चले। इस यात्रा से चुनाव में तो पता नहीं कितना फायदा होता है पर इतना जरूर कहा जा सकता है कि इस यात्रा ने कांग्रेस कार्यंकर्ताओं में जान पूंक दी है। दूर-दराज के शहरों से हजारों की संख्या में जो कार्यंकर्ता आए, उनका जोश देखने को मिला। बहुत दिनों बाद कांग्रेस कार्यंकर्ताओं में इतना जोश और उत्साह देखने को मिला है।

No comments:

Post a Comment