Tuesday 28 March 2023

योगी ने बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रादेश में लगातार छह वर्ष तक मुख्यमंत्री पद पर रहने का नया रिकॉर्ड बनाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी में संकट मोचन हनुमान जी और रामलल्ला के दर्शन-पूजन किए तथा आरती एवं परिव््रामा की। उत्तर प्रादेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पाटा (भाजपा) ने गोरखनाथ मठ के महंत योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाईं थी और योगी ने 19 मार्च 2017 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को दोबारा बहुमत मिलने के बाद योगी ने 25 मार्च 2022 को पुन: मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। योगी ने छह वर्ष का कार्यंकाल पूरा होने की वर्षगांठ और राज्य में लगातार सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाने पर रविवार को सुबह अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन पर योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रादेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलल्ला के दर्शन-पूजन किए और आरती एवं परिव््रामा की। उन्होंने राम मंदिर निर्माण की प्रागति भी जानी। इसके पहले अयोध्या पहुंचने पर रामकथा हैलीपेड पर मुख्यमंत्री को सलामी दी गईं। लखनऊ में शनिवार को एक समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिह ने मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के कार्यंकाल के छह वर्ष पूरा होने पर कहा—शायद आप लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि आज की तारीख और दिन हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रादेशवासियों के लिए भी आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तर प्रादेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ही के दिन अपने मुख्यमंत्री कार्यंकाल के छह वर्ष को पूरा कर रहे हैं। रक्षामंत्री ने कहा—मैं कह सकता हूं कि आज तक इतने लंबे समय तक (राज्य) में कोईं मुख्यमंत्री नहीं रहा है। डॉक्टर संपूर्णानंद जी अब तक के सबसे अधिक समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री थे, लेकिन उनके रिकॉर्ड को किसी ने तोड़ा है तो वह हैं योगी आदित्यनाथ जी। दिसम्बर 1954 को पहली बार उत्तर प्रादेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और उनका कार्यंकाल नौ अप्रौल 1957 तक रहा। डॉक्टर संपूर्णानंद ने दोबारा 10 अप्रौल 1957 को मुख्यमंत्री की शपथ ली और छह दिसम्बर 1960 तक वह इस पद पर बने रहे। हम योगी आदित्यनाथ जी को इस रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाईं देते हैं और हमें उम्मीद ही नहीं, यकीन है कि अभी उनकी पारी लंबी है। इसी तरह उत्तर प्रादेश का विकास करते रहें, माफियाओं की सफाईं करते रहें। ——अनिल नरेन्द्र

No comments:

Post a Comment