Thursday 9 May 2024

शत्रुघ्न सिन्हा बनाम एसएस अहलूवालिया

पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट कभी माकपा का गढ़ हुआ करती थी। अब इस सीट पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेsस के बीच वर्चस्व की लड़ाई है। तृणमूल कांग्रेस ने अभिनेता से नेता बने शट गन सिन्हा यानि शत्रुघ्न सिन्हा को मैदान में उतारा है। वहीं उपचुनाव में सीट गंवाने वाली भाजपा ने जीत पक्की करने के लिए भाजपा के नेता एसएस अहलूवालिया को मैदान में उतारा है। दोनों दल दावा कर रहे हैं कि वे इस बार रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। एसएस अहलूवालिया 2014 के आम चुनाव में दार्जिलिंग और 2019 के चुनाव में बर्दवान-दुर्गापुर सीट से चुनाव जीते थे। हालांकि आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सात सीटें आती हैं। इनमें से पांडवेश्वर, रानीगंज, जमूरिया, आसनसोल उत्तर, बारबानी पर तृणमूल कांग्रेsस का कब्जा है। वहीं दो सीटें कुल्टी व आसनसोल दक्षिण पर भाजपा का कब्जा है। आसनसोल से चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि जनता मुझे रिकार्ड मतों से संसद पहुंचाएगी। मेरी जीत का पिछला रिकार्ड भी इस बार टूट जाएगा। आसनसोल संसदीय क्षेत्र से लगातार पिछड़ रही तृणमूल की जीत का सपना शत्रुघ्न सिन्हा ने ही साकार किया है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने विजेता बनने के लिए काफी मेहनत की थी। हालांकि भाजपा ने यहां बाजी मार ली थी। सीट पर पहला चुनाव 1957 में हुआ था। 1957 और 1962 का चुनाव कांग्रेsस ने 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने जीता था। कांग्रेस चार जबकि सीपीआईएम नौ बार जीती है। 1989 से 2009 तक लगातार सात बार सीपीआईएम जीती। भाजपा के टिकट पर 2014 और 2019 का चुनाव बाबुल सुप्रियो जीते। सुप्रियो के भाजपा छोड़ने के बाद सीपीआईएम के किले में तृणमूल ने 2022 के उपचुनाव में पहली बार सेंध लगाई और शत्रुघ्न सीट से सांसद चुने गए। बाबुल सुप्रियो मार्च 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे। 2014 के आम चुनाव में भाजपा ने इन्हें आसनसोल से मैदान में उतारा और इन्होंने तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार डोला सेना को हरा दिया। केंद्र सरकार में इन्होंने शहरी विकास और आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय और भारी उद्योग मंत्रालय संभालने की जिम्मेदारी भी निभाई। 2019 की सरकार में इन्हें पर्यावरण राज्य मंत्री बनाया गया। 31 जुलाई 2021 को इन्होंने पार्टी से इस्तीफे की घोषणा कर दी और 18 सितम्बर 2021 को अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल का दामन थाम लिया। 16 अप्रैwल 2022 को बालीगंज विधानसभा सीट से विधायक बने और ममता सरकार ने इन्हें मंत्री बनाया। भाजपा ने भोजपुरी संगीतकार पवन सिंह को मैदान में उतारा था लेकिन बाद में उन्हेंने नाम वापस ले लिया था। आसनसोल क्षेत्र औद्योगिक इलाका है जिनमें मुख्य रूप से लोहा व कोयला आधारित उद्योग है। यह बंगाल का दूसरा बड़ा और अधिक संख्या वाला इलाका है। आसन एक वृक्ष की प्रजाति है जो 30 मीटर तक लंबा होता है। सोल जमीन को कहते हैं। इन्हीं दो शब्दों से इस सीट का नाम पड़ा है।

No comments:

Post a Comment