Tuesday 28 May 2024

पांचवीं जीत तलाश रहे अनुराग

रहे अनुराग देश की राजनीति में अपनी एहमियत साबित कर चुके केन्द्रीय सूचना और प्रासारण मंत्री अनुराग ठावुर लगातार चार आम चुनाव जीतने के साथ पांचवीं जीत दर्ज करने की तैयारी में हैं। इस चुनाव में उन्हें अपने काम और प्राधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर भरोसा है। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में 1998 से 2019 तक भाजपा लगातार जीतती आईं है। इस बार के चुनाव में बदले सियासी समीकरणों में इस लोकसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री सुखविदर सिह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का होना अनुराग ठावुर को थोड़ी चुनौती दे रहा है। मुख्यमंत्री हमीरपुर जिले से हैं और उपमुख्यमंत्री ऊना से। वहीं दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में इस चुनाव में भी पहले की तरह प्राभावी होंगे। कांग्रोस द्वारा देरी से प्रात्याशी उतारने का फायदा भी अनुराग ठावुर को हो सकता है। कांग्रोस पाटा ने इस बार ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को चुनाव में उतारा है। रायजादा ने अब तक विधानसभा के तीन चुनाव लड़े हैं और वह सिर्प एक बार ही जीत पाए हैं। जिससे कहा जा सकता है कि अनुराग ठावुर की ऊंची राजनीतिक कद-काठी के आगे सतपाल रायजादा का राजनीतिक वजन कम लगता है। इस बार के आम चुनाव में हिमाचल की कांग्रोस सरकार को गिराने की कोशिश का भी असर दिख रहा है। कांग्रोस से भाजपा में जो चार बागी शामिल हुए हैं, यह भी हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों से हैं। वहीं भाजपा में शामिल हुए दो निर्दलीय विधायक भी इसी क्षेत्र से हैं। यानि अनुराग ठावुर के लोकसभा क्षेत्र में मुकाबला रोचक हो सकता है। अनुराग ठावुर जनसभाओं में जहां राष्ट्रीय मुद्दों की बात कह रहे हैं, वहीं एनडीए सरकार के 10 साल के कार्यंकाल में गिनाने के लिए उनके पास उपलब्धियां खूब हैं। कांग्रोस प्रात्याशी सतपाल रायजादा सिर्प रेल नेटवर्व के अधूरे काम को अनुराग ठावुर की विफलता बता रहे हैं। सुखविदर सिह सुक्खू की सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ भ्रष्टाचार, महंगाईं, रोजगार इत्यादि राष्ट्रीय मुद्दे भी उठा रहे हैं। सतपाल रायजादा को राज्य में कांग्रोस सरकार होने का भी लाभ मिल रहा है। हमीरपुर सीट पर बीते ढाईं दशक से भाजपा का कब्जा है। वर्ष 1998 से लेकर अब तक भाजपा जीतती रही है, वर्ष 1998 से 2004 तक भाजपा के सुरेश चंदेल और उसके बाद अनुराग ठावुर जीत रहे हैं। अनुराग ठावुर के नेतृत्व में यहां विकास पर जोर है। यहां एम्स बिलासपुर मेडिकल कालेज, पीजीआईं सैटेलाइट केन्द्र ऊना, बलकड्रग पार्व (पडौरा) देहन का केन्द्रीय विश्वविदृालय वैम्पस निर्माण, ऊना और हमीरपुर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र, ऊना रेलवे स्टेशन से 13 नईं ट्रेनों की शुरुआत, बिलासपुर-लेह रेलवे लाइन के लिए 1000 करोड़ से ऊपर का बजट इत्यादि-इत्यादि अनुराग ठावुर अपनी उपलब्धियों को गिनाते हैं।

No comments:

Post a Comment