Translater

Saturday, 18 May 2024

दोनों ही रामलल्ला से अपना जुड़ाव बता रहे हैं


देशभर में राम मंदिर भाजपा के लिए मुख्य चुनाव आधार मुद्दा है लेकिन अयोध्या में मंदिर समाजवादी पार्टी के लिए भी यह उतना ही महत्व रखता है। राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पहली बार यहां लोकसभा चुनाव हो रहा है। भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह खुद को राम भक्त और राम मंदिर निर्माण को उपलब्धि व पार्टी के लिए आस्था का विषय कहते हैं। सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद कहते हैं कि हमारे रोम रोम में राम हैं। वे अपने दादा निवल, पिता दुखी राम, मामा परशुराम और बड़े भाई रामहोत का नाम लेकर कहते हैं कि हम तो पीढ़ियों से भगवान राम को मानते आ रहे हैं। भगवान का हमें भी आशीर्वाद मिलता है। फैजाबाद जिले के नाम बदलकर अयोध्या कर दिया गया है लेकिन लोकसभा सीट अब भी फैजाबाद ही है। भाजपा के लल्लू सिंह जहां जीत की अपनी हैटट्रिक लगाने के लिए मैदान में उतरे हैं तो सपा 1998 से इस सीट पर नहीं जीत पाई है। सपा ने जीत के लिए जातिगत समीकरणों के तहत पासी (एससी) समुदाय के अवधेश प्रसाद को उतारा है। अवधेश वर्तमान में लोकसभा क्षेत्र की मिल्कीपुर से नौ बार के विधायक और पांच बार प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं। बसपा ने सच्चिदानंद पांडेय को प्रत्याशी बनाया है। कभी कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद रहे यादव के भाई और रिटायर्ड आईपीएस अरविंद सेन सीपीआई के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के लिए यह सीट बहुत महत्व रखती है, यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रोड शो भी कर चुके हैं। चुनाव की घोषणा के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ रामलल्ला के दर्शन कर चुके हैं। भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह पार्टी के काम के आधार पर वोट मांगते दिख रहे हैं। राम मंदिर व विकास योगी और मोदी सरकारों की जन हितैषी योजनाओं को आधार बना रहे हैं। वहीं सपा प्रत्याशी मोदी-योगी सरकार की खामियां और लोकतंत्र एवं संविधान बनाने की दुहाई देकर वोट मांग रहे हैं। यहां सबसे बड़ा मुद्दा राम मंदिर है। मंदिर के साथ ही सरकार ने जो योजनाएं शुरू की हैं। उससे लोगों की उम्मीद जागी है। हवाई अड्डा शुरू हो चुका है। नई अयोध्या बस रही है। कई बड़े हाउEिसग प्रोजेक्ट और होटल निर्माण के सैंकड़ों प्रस्ताव आए हैं। भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह कहते हैं कि चुनाव जीतने के बाद अयोध्या का व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करेंगे। घाटों का निर्माण, सुरक्षा, पर्यटन और रोजगार हमारी प्राथमिकता है। वहीं सपा उम्मीदवार अवधेश हते हैं कि अयोध्या के आसपास की सारी जमीनें गुजरातियों व गुजराती कारोबारियों को दे दी गई है। अब वे ही कारोबार करेंगे। मैं जीता तो एक-एक सौदे की जांच करवाऊंगा। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोगों के घरों को बड़ी संख्या में तोड़ा और मुआवजा भी नहीं दिया। मुआवजे के संबंध में लल्लू सिंह कहते हैं कि जिन लोगों ने दस्तावेज दिए उन्हें अपना मुआवजा मिला है लेकिन दस्तावेज न होने पर समस्या आई है। यहां करीब 1.50 लाख मुस्लिम मतदाता हैं। सबसे ज्यादा 7.20 लाख ओबीसी वोटर है। उसके बाद फिर कुर्मी, पाल सहित कई जातियां हैं। एससी वोटरों की संख्या 4.70 लाख, सवर्णों की 5.66 लाख है। फैजाबाद सीट पर पांच विधानसभाएं हैं। अयोध्या, रुदौली, बीकापुर, गोसाईगंज व मिल्कीपुर (सुरक्षित) है।

No comments:

Post a Comment