Tuesday 4 June 2024

अमेरिका में क्या जेल से राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं?


अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोर्न स्टार का मुंह बंद रखने के लिए जो रकम दी थी, उसके लिए अपने व्यावसायिक रिकॉर्ड में लगातार हेराफेरी की। उन्हें भरोसा था कि वह कभी भी पकड़े नहीं जाएंगे लेकिन वह बच नहीं सके। राष्ट्रपति चुनाव से पहले अदालत के इस फैसले से अमेरिकी राजनीति में हलचल तेज है। यह मामला 2016 में उनके अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने से पहले का है। हालांकि हश मनी मामले में ट्रंप अपनी अपील के बारे में योजना बना रहे हैं और 11 जुलाई को सजा सुनाए जाने का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें जेल के साथ ही भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। ट्रंप मामले में खुद पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स समेत 22 लोगों ने गवाही दी। अदालत के 12 ड्यूटी मेंबर ने इस मामले में छह सप्ताह तक सुनवाई की और ट्रंप को दोषी पाया। हालांकि वह खुद को बेकसूर बता रहे हैं। 2016 में जब ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में थे तो उन्होंने स्टॉर्मी को मुंह बंद रखने के लिए 1.30 लाख डॉलर का भुगतान किया था, जो उनके वकील ने पोर्न स्टार को दिए। इस मामले में 11 चेक पर हस्ताक्षर किए गए और ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन की कंपनी में जमा किए गए। आरोप है कि ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद कोहेन को पैसे वापस लौटाए। इसके लिए उन्होंने दस महीने तक उसे कई चैक दिए। उन्होंने रिकार्ड में इसे लीगल फीस दिखाया। ट्रंप ने न्यूयार्क बिजनेस रिकार्ड में गलत जानकारी दी। 5 अप्रैल 2023 को पूर्व अमेरिकी मैनहेट्टन की कोर्ट में 34 आरोप तय किए गए थे। ट्रंप और स्टॉर्मी की मुलाकात जुलाई 2006 में एक गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान हुई थी। उस समय स्टॉर्मी महज 27 साल की थीं। बाद में दोनों डिनर पर मिले और दोनों में संबंध बने। अपनी किताब में स्टार्मी ने इसका जिक्र किया है। राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनाव प्रचार अभियान ने जूरी के फैसले का स्वागत किया। बाइडन और हैरिस 2024 कम्युनिकोसन के निदेशक माइकल टायलर ने कहा हमने न्यूयार्क में देखा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। पोर्न स्टार को पैसे के भुगतान को छिपाने के दोषी डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रपति की उम्मीदवारी पर कोई खतरा नहीं है। अगर उन्हें 5 नवम्बर से पहले जेल की सजा भी हो जाती हैं जब भी वह चुनाव लड़ सकेंगे। 15 नवम्बर को होने वाले चुनाव में ट्रंप अगर जीतते हैं तो उन्हें जेल में ही शपथ दिलाई जा सकती है। आपराधिक मामलों में सजा के लिए कोर्ट ने 11 जुलाई की तिथि तय की है। हालांकि ट्रंप ने कोई हिंसक अपराध नहीं किया है। वे पहली बार दोषी पाए गए हैं। अमेरिका में यह दुर्लभ है कि बिना किसी आपराधिक इतिहास वाले लोगों को केवल व्यावसायिक रिकार्ड में हेराफेरी करने के लिए न्यूयार्क में जेल की सजा सुनाई जाए। जुर्माने की सजा अधिक आम है। ट्रंप ने उनके खिलाफ फैसला सुनाए जाते ही कहा, यह शर्मनाक है। यह एक विवादित न्यायाधीश की ओर से की गई दोषपूर्ण, भ्रष्ट सुनवाई थी। असली फैसला 5 नवम्बर को लोग सुनाएंगे। वे जानते हैं कि यहां क्या हुआ और हर कोई जानता है कि यहां क्या हुआ। मैं निर्दोष हूं। मैं अपने देश के लिए लड़ रहा हूं। मैं अपने संविधान के लिए लड़ रहा हूं। हमारे पूरे देश में इस समय धांधली हो रही है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि बाइडन प्रशासन ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया है। वहीं बाइडन ने जूरी के फैसले का स्वागत किया है।

No comments:

Post a Comment