Thursday 25 January 2024

गाजा में अब तक 25000 से अधिक मौतें

25000 से अधिक मौतें इजराइल और हमास के बीच तीन महीने से अधिक समय से जारी युद्ध में 25000 से अधिक फलस्तिनियों की मौत हो चुकी है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार पिछले 24 घंटे में गाजा के अस्पतालों में कम से कम 178 शव और लगभग 300 घायल लाए गए। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इजराइल-हमास युद्ध में महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक पीिड़त हैं। सात अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर अचानक हमला कर करीब 1200 लोगों को मार डाला था। इनमें से अधिक आम नागरिक थे। हमलावरों ने पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया। इजराइल ने हवाईं अभियानों के साथ जवाबी हमले शुरू किए और फिर उतरी गाजा में जमीनी आव्रमण किया जिससे पूरा इलाका लगभग तबाह हो गया है। इजराइली बलों की जमीनी कार्रवाईं अब दक्षिणी शहर खास यूनिस और मध्य गाजा में निर्मित शरणार्थी शिविरों पर केन्द्रित है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि सात अक्टूबर से अब तक क्षेत्र वें वुल 25105 फिलीस्तीनी मारे गए हैं, जबकि 62,681 अन्य घायल हुए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि इजराइली हमलों के कारण मलबों के नीचे दबे हुए हैं जहां चिकित्सक अब तक नहीं पहुंच सके हैं। मंत्रालय ने मरने वालों में नागरिक व लड़ाकों की संख्या के बीच अंतर के बारे में कोईं सटीक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कहा है कि मारे गए लोगों में से लगभग दो तिहाईं महिलाएं और नाबालिग शामिल हैं। इजराइली सेना ने बिना कोईं सुबूत दिए दावा किया कि लगभग 9000 उग्रवादियों को मार गिराया है। उधर कपाला में गुटनिरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में शामिल हुए राष्ट्राध्यक्षों ने गाजा पट्टी में इजराइल के सैन्य अभियान को शनिवार को अवैध करार दिया और साथ ही फलस्तीन के नागरिकों और बुनियादी ढांचों पर हमलों की कड़ी निंदा की है। गुटनिरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन की समाप्ति पर एक बयान जारी कर गाजा पट्टी तक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए युद्ध विराम की मांग की गईं और 1967 से पहले की सीमाओं के आधार पर द्विराष्ट्र समाधान का आह्वान किया गया। तब इजराइल और पड़ोसी अरब देशों के बीच हुए युद्ध के बाद इजराइल ने गाजा वेस्ट और पूर्वी यरुशलम पर कब्जा कर लिया था। इस समूह ने फिलीस्तीन की संयुक्त राष्ट्र में शामिल करने की मांग की। युगांडा की राजधानी में सप्ताह भर चले गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) शिखर सम्मेलन में 120 देशों के 30 राष्ट्राध्यक्षों सहित 90 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसका समापन शुव्रवार और शनिवार को राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन के साथ हुआ। इजराइल गाजा में इतनी तबाही मचाने के बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 7 अक्टूबर को हमास हमले में बेशक 1200 इजराइली मारे गए पर उसके बदले इजराइल तो 25 हजार से ज्यादा लोगों को मार चुका है। लाखों लोगों के घर तबाह हो गए। वो दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। अब तो बस करो। हमास की कार्रवाईं को कोईं जायज नहीं ठहरा सकता पर इजराइली जवाब को भी जायज नहीं ठहराया जा सकता। ——अनिल नरेन्द्र

No comments:

Post a Comment