Thursday 1 September 2022

अब तक 277 विधायक खरीदे जा चुके हैं

खरीदे जा चुके हैं पिछले वुछ दिनों से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जबरदस्त हमला बोल रखा है। आए दिन वह नए-नए आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में केजरीवाल ने भाजपा पर देशभर में विधायकों की खरीद फरोख्त करके चुनी हुईं सरकारों को गिराने का आरोप लगाया। दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में अपनी बात रखते हुए केजरीवाल ने भाजपा और प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना कहा कि इन लोगांे की लड़ाईं भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं बल्कि सत्ता और स्वार्थ की लड़ाईं है। सिर्प एक आदमी की सत्ता की हवस पूरी करने के लिए ये सारी लड़ाईं लड़ी जा रही है। केजरीवाल ने भाजपा पर देश के कईं राज्यों में विधायक खरीदकर चुनी हुईं सरकारों को गिराने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग अभी तक देशभर में 277 विधायक खरीद चुकी है और इसके लिए साढ़े 5 हजार करोड़ रुपए खर्च कर चुकी हैं। इसके अलावा 800 करोड़ रुपए इन्होंने दिल्ली के 40 विधायकों को खरीदने के लिए रखे हुए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर यह 6300 करोड़ रुपए इनके पास आए कहां से और यह किसका पैसा है? केजरीवाल ने कहा कि इसका खुलासा करूंगा। असल में जब भी इन लोगों को कहीं विधायक खरीदने होते हैं या अपने दोस्तों के कर्ज माफ करने होते हैं तो यह लोग डीजल-पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी के दाम बढ़ा देते हैं। खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी लगा देते हैं और उस पैसे से ये सब काम करते हैं। अब अगले 10 दिन में झारखंड की सरकार गिराने के लिए यह सब किया जाएगा। उन्होंने देश की जनता के सामने सवाल उठाया कि क्या आपको ये मंजूर है कि आपका पैसा इन कामों पर खर्च हो? केजरीवाल ने एक दिन पहले भाजपा को सीरियल किलर कहा था (राज्यों का सीरियल किलर)। केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा, दही, छाछ, शहद, गेहूं, चावल आदि पर जो जीएसटी लगाया गया, उसमें केन्द्र सरकार के पास सालाना 7,500 करोड़ रुपए आएंगे। सरकारें गिराने पर अभी तक उन्होंने 6300 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अगर ये सरकारें न गिरती तो गेहूं, चावल, छाछ आदि पर जीएसटी न लगाना पड़ता और लोगों को महंगाईं का सामना न करना पड़ता। सीएम केजरीवाल ने कहा कि ये सब गुजरात चुनाव तक चलने वाला है, क्योंकि गुजरात में अब इनका किला ढहने जा रहा है। वहां के लोग इनसे त्रस्त हो चुके हैं और आम आदमी की सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment