Translater
Thursday, 29 September 2022
चीन में तख्तापलट की अफवाह
चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग का तख्तापलट होने और उन्हें आवास में नजरबंद किए जाने की चर्चा जोरों पर है। इंटरनेट मीडिया और विश्वभर में चल रही इस चर्चा की चीन न तो पुष्टि कर रहा है और न ही इसका खंडन। हर छोटे-बड़े मसले पर प्रतिव्रिया जताने वाला चीन का विदेश मंत्रालय भी शनिवार से चल रही चर्चा पर चुप है। उज्बेकिस्तान में हुईं शंघाईं सहयोग संगठन की समिट में भाग लेकर 16 सितम्बर को बीजिंग लौटे चिनपिंग उसके बाद से देखें नहीं गए। वुछ लोगों ने कहा, विदेश से लौटे व्यक्ति के क्वांरटाइन होने के चीन सरकार के नियम के चलते चिनपिंग एकांतवास में हैं, लेकिन तीन दिन की वह अवधि गुजरने के बाद भी चिनपिंग नहीं दिखे। तब चर्चाएं पैदा हुईं और फिर तेज हो गईं। यह चर्चा तब तेज है जब चिनपिंग का पांच वर्ष का दूसरा कार्यंकाल पूरा होने को है और तीसरे कार्यंकाल के लिए सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की कांग्रेस में प्रस्ताव पेश होने वाला है। पांच वर्ष में एक बार होने वाली यह कांग्रेस 16 अक्टूबर को शुरू होगी और उसमें पार्टी के कार्यंकर्ताओं द्वारा चुने गए 2,296 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। पार्टी की ओर से राष्ट्रपति के पद के लिए प्रस्तावित किए जाने वाले नाम पर ही निर्वाचित प्रतिनिधि मुहर लगाते हैं।
इस बार भी ऐसा ही होना है। कहा जा रहा है कि चीन में पर्दे के पीछे सेना का शासन पर कब्जा हो गया है। जनरल ली क्विआओ ने राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाल लिया है। इसे सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली पार्टी में जनरल ली के नाम पर मुहर लगा दी जाएगी। ट्विटर पर किए गए एक दावे के अनुसार चीन में छह हजार घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने रोक दी गईं हैं। इंटरनेट मीडिया पर चल रही चर्चा के अनुसार नजरबंदी में चिनपिंग हर तरह के संपर्व से दूर हैं। वह किसी पार्टी नेता से न तो मिल पा रहे हैं और न ही फोन पर किसी से बात कर पा रहे हैं। अगले महीने 16 तरीख के बाद शायद स्थिति स्पष्ट हो। कहा जा रहा है कि चिनपिंग से चीनी सेना नाराज चल रही है। हाल ही में उन्होंने एक चीनी वरिष्ठ अफसर को पद से हटाया जो सेना को नही भाया। चीन इतना बड़ा देश है कि ठीक से पता भी नहीं चलता कि अंदरखाते वहां क्या हो रहा है। हो सकता है कि चिनपिंग के तख्ता पलट की महज अफवाह हो जो उनके प्रतिद्वंद्वियों ने उड़ाईं हो। जो भी है जल्द तस्वीर साफ हो जाएगी। वैसे भारत के हित में चिनपिंग को हटना ही होगा। बहरहाल मंगलवार को चीनी राष्ट्रपति टीवी पर पहली बार नजर आए। वह एक कार्यंव्रम में शामिल हुए। वे अभी भी सत्ता में हैं या नहीं इनका जवाब जल्द मिल जाएगा। वह तीसरी बार सत्ता की बागडोर संभालने के लिए तैयार दिख रहे हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment