Wednesday 12 February 2014

ताबड़तोड़ रैलियों का रविवार

गत रविवार रैलियों का दिन रहा। जैसे-जैसे चुनाव करीब आते जा रहे हैं विभिन्न राजनीतिक पार्टियों का जन अभियान तेज होता जा रहा है। रविवार को चार रैलियां हुईं। सबसे बड़ी रैली भाजपा पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की केरल के कोच्चि शहर में हुई। वामपंथियों का पश्चिमी बंगाल के बाद गढ़ माने जाने वाले केरल में नरेन्द्र मोदी की रैली का विशेष महत्व है। भाजपा का दक्षिण भारत में ज्यादा पभाव नही है इसलिए इस रैली में ज्यादा भीड़ आने की उम्मीद नहीं थी पर इतने लोगों के आने से खुद भाजपा नेता हैरान होंगे। ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे मोदी ने इस बार दलित कार्ड खेला। मोदी ने रविवार को कोच्चि में कहा कि वह अब भी राजनीतिक खुराफात के शिकार हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मोदी ने इस पर दलितों को मिले अधिकार छीनने की साजिश रचने की तोहमत भी जड़ दी। नरेन्द्र मोदी रविवार को केरल के दलित समुदाय के पमुख संगठन केरल पलायर महासभा की ओर से आयोजित कार्यकम में पहुंचे थे। मोदी ने दावा किया कि 100 दिन के अन्दर केन्द्र में सत्ता परिवर्तन होगा। इसके बाद कांग्रेस की सब गलत नीतियां खत्म कर दी जाएंगी। आने वाला दशक दलितों और पिछड़े वर्गें का होगा। जिस समय मोदी कोच्चि में यह सब कह रहे थे उसी समय कोलकाता में ब्रिगेड ग्राउंड में वाममोर्चा की एक रैली में माकपा महासचिव पकाश करात कह रहे थे कि केन्द्र की सत्ता में नरेन्द्र मोदी को लाने व उनके गुजरात माडल को अपनाने से देश में साम्पदायिकता को बढ़ावा मिलेगा। रविवार को रैली को सम्बोधित करते हुए करात ने कहा कि मोदी के गुजरात मॉडल से सिर्फ बड़े कारोबारियों व उद्योगपतियों को लाभ होगा, जबकि आम लोगों का इससे कोई भला नहीं होगा। आम लोगों की बात आजकल सभी नेता करते हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी ओडिसा के सालीपुर में भी जनता की बात ही कर रहे थे। बीजू जनता दल के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर जबरदस्त हमला बोला। पटनायक ने पिछले 26 दिसम्बर को पाटी की स्थापना दिवस पर एक कार्यकम में कांग्रेस को भ्रष्ट और भाजपा को साम्पदायिक बताया था। इसी पर जवाबी हमला करते हुए राहुल ने कहा कि राज्य में हुए कई सारे घोटालों के पीछे बीजेडी ही जिम्मेदार है। कटक जिले के सालीपुर शहर में रैली को सम्बोधित करते हुए राहुल ने कहा जन कल्याण के लिए ओडिसा को जो फंड दिया जाता है वह जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचता। अधिकतर पैसे को बीच में ही खा लिया जाता है। राज्य में लौह अयस्क और मैगनीज की जमकर लूट हो रही है। इस लूट का फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं जबकि बाकी परेशानियां आम लोग झेल रहे हैं। रविवार को ही महाराष्ट्र सरकार के साथ टोल मुद्दे पर अपनी लड़ाई को पुणे में आगे बढ़ाते हुए मनसे के राज ठाकरे ने 12 फरवरी को राज्यव्यापी रास्ता रोको आंदोलन की घोषणा की ताकि टोल टैक्स को खत्म करने के लिए दबाव बनाया जा सके। एसपी कालेज पुणे के मैदान पर एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मनसे की लड़ाई तब तक चलेगी जब तक सरकार सड़क पर संग्रह को पारदशी नहीं बना देती। पांचवीं रैली तो नहीं पर लखनऊ में सपा पमुख मुलायम सिंह यादव पाटी मुख्यालय में पदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी व जिलाध्यक्षों को रविवार को सम्बोधित कर रहे थे। मुलायम सिंह ने कहा कि मोदी कहते हैं कि विकास पर चर्चा करें। जब हमने उन्हें बताया कि क्या गुजरात में यूपी की तरह कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, मुफ्त दवाई-पढ़ाई जैसी व्यवस्थाएं की हैं तो वह जवाब नहीं दे रहे। मुलायम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए महंगाई, भ्रष्टाचार और लचर विदेश नीति पर घेरा तो भाजपा के पधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को कहा कि मोदी को गलत बयानी से बचना चाहिए। जो सपा यूपी में दे रही है वह गुजरात में नहीं दिया जा रहा। कुल मिलाकर रविवार ताबड़तोड़ रैलियों का दिन रहा। लगभग सभी के निशाने पर नरेन्द्र मोदी।

No comments:

Post a Comment