Thursday 13 September 2018

मोदी पर बरसे केजरीवाल, शत्रुघ्न और यशवंत सिन्हा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार सुबह यमुना नदी के किनारे उस्मानपुर तीसरा पुश्ता के गढ़ी मांडू से मेगा पौधारोपण अभियान को लांच किया। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि दिल्ली को पदूषण से लड़ने के लिए इस अभियान को जनांदोलन बना दें। हर दिल्लीवासी अपने घर के आसपास एक पौधा जरूर लगाएं। दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली में भले ही इस एक दिवसीय मेगा अभियान में एक साथ 643 जगहों पर पौधे लगाए गए। सरकार की कोशिश थी कि एक दिन में पांच लाख पौधे लगाए जाएं। इसमें सरकार की तरफ से चिन्हित जगहों पर आरडब्ल्यूए, स्कूली बच्चों, बाजार एसोसिएशन ने भी हिस्सा लिया। अधिकारियों का कहना है कि अकेले गढ़ी मांडू व उसके नजदीकी इलाकों में कार्यकम में आए लोगों ने करीब 60,000 पौधे लगाए। उधर मिशन 2019 के लिए जमीन तैयार करने में जुटे अरविंद केजरीवाल  और उनकी आम आदमी पार्टी की सहारनपुर से शुरू हुई जन अधिकार पद यात्रा शनिवार को ही नोएडा आकर समाप्त हुई। झमाझम बारिश के बीच केजरीवाल पधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर बरसे। वहीं फिल्मी कलाकार व भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी केजरीवाल के साथ मंच साझा करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। शत्रुघ्न सिन्हा ने केजरीवाल के साथ मंच साझा करते हुए अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि न मेरे पास 56 इंच का सीना हैं और न ही मैं मन की बात करता हूं। मैं तो सिर्प अपने दिल की बात कहता हूं। जनता पूछती है आप भाजपा के खिलाफ क्यों बोलते हैं तो मैं जवाब देता हूं भले ही भारतीय जनता पार्टी में हूं लेकिन उससे पहले मैं भारत की जनता का हूं। मैं जानता हूं पाटी से पहले देश होता है। मोदी सरकार ने काला धन वापस लाने का दावा किया था। नोटबंदी की गई तो 99.9 पतिशत पैसा बैंकों में वापस आ गया है, लेकिन काला धन कहां है? काला धन तो वापस नहीं आया, मित्रों के पास चला गया। भाजपा छोड़ चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी पीएम मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि देश की राजनीति बदल रही है। सबसे बड़ा बदलाव कुछ नेताओं के झूठ बोलने की आदत से आया है। देश की जनता अब झूठ को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं हैं। देश के सर्वोच्च पद पर बैठा व्यक्ति देश के हालात को जानते हुए भी जानबूझकर झूठ बोल रहा है। ऐसा इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश आज बदलाव चाहता है। पधानमंत्री जनता को यह बताएं कि 540 करोड़ रुपए का लड़ाकू विमान 1600 करोड़ रुपए में क्यों खरीदा गया। हम श्री केजरीवाल के पौधा रोपण अभियान की सराहना करते हैं। आखिर किसी ने तो पदूषण से लड़ने के लिए ठोस कदम उठाया। दिल्ली की जनता को इस अभियान को सफल बनाना होगा। हर व्यक्ति अपने घर के पास एक पौधा लगाए ताकि हमारी दिल्ली में और हरियाली हो, पदूषण घटे।

No comments:

Post a Comment