Tuesday 6 August 2024

मेरे खिलाफ ईडी रेड की प्लानिंग


राहुल गांधी ने 29 जुलाई को संसद में भाषण दिया था। इसी दौरान उन्होंने कहा कि मोदी-शाह सहित 6 लोग देश को चक्रव्यूह में फंसा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया कि उनके खिलाफ एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) रेड की प्लानिंग कर रही है। राहुल ने गुरुवार देर रात 1.52 बजे एक्स पर की गई पोस्ट में यह दावा किया। उन्होंने लिखाö टू-इन-वन को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया कि मेरे खिलाफ रेड की योजना बनाई जा रही है। मैं ईडी अधिकारियों का बांहे फैलाकर इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्किट मेरी तरफ से। दरअसल राहुल ने 29 जुलाई को संसद सत्र के दौरान बजट 2024-25 पर लोकसभा में भाषण दिया था। इसी दौरान उन्होंने बजट की तुलना महाभारत में चक्रव्यूह से की। उन्होंने कहा कि छह लोगों का एक ग्रुप पूरे देश को चक्रव्यूह में फंसा रहा है। ये 6 लोग...नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अडाणी और अंबानी हैं। राहुल ने कहा थाö हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर 6 लोगों ने मारा था। चक्रव्यूह का दूसरा नाम हैö पद्मव्यूह, जो कमल के फूल की शेप में होता है। इसके अंदर डर और हिंसा होती है। राहुल ने कहाö 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह रचा गया हैö वो भी कमल के फूल के रूप में तैयार हुआ है। इसका चिह्न प्रधानमंत्री अपने सीने पर लगाकर चलते हैं। अभिमन्यु के साथ जो हुआ वह भारत के साथ किया जा रहा है। राहुल के दावे पर भाजपा नेता बोले ः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं। वह संसद के अंदर झूठ बोलने के साथ-साथ बाहर भी दुप्रचार कर रहे हैं। वे दुनिया से जाति पूछ रहे हैं और अपनी जात बताने से भाग रहे हैं। अगर उनमें हिम्मत है तो ईडी के उस अधिकारी का नाम बताएं जिसने उन्हें रेड होने की सूचना दी है। भाजपा सांसद जिवेन्द्र सिंह रावत कहते हैं न चोर की दाड़ी में तिनका, वही भय उन्हें रहे (राहुल गांधी) को सता रहा है। वे डरने लगे हैं। राहुल के दावे पर इंडिया ब्लाक के नेता भी बोले। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि सभी जानते हैं कि भाजपा सरकार और पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया है। 2024 में भाजपा बहुमत भी हासिल नहीं कर सकी। यह सरकार फिर से विपक्ष के नेता के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करना शुरू कर रही है। बल्कि यह कहा जाए कि ईडी की रेड तो चालू भी हो चुकी है। वहीं ईडी राज वापस आ रहा है। शिव सेना (ठाकरे गुट) नेता संजय राउत ने कहा कि वे सभी लोग जो लोकतंत्र को बचाने के लिए सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उनके खिलाफ साजिश हो रही है। कुछ भी हो सकता है। हम सब पर हमला हो सकता है, राहुल गांधी पर हमला हो सकता है। क्योंकि पिछले महीने जिस तरह से हम सबने राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार को आड़े हाथों लिया है, उससे उनकी नींद उड़ गई है। विदेशों में हमारे खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं। कुछ भी हो सकता है। वहीं शिव सेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि राहुल गांधी को जानकारी मिली है कि ईडी के अधिकारी उनके आवास पर छापा मार सकते हैं। जब सरकार डरती है तो वह ईडी और सीबीआई को आगे कर देती है। केंद्र सरकार ने महुआ मोइत्रा, संजय राउत, संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल व हेमंत सोरेन के साथ भी ऐसा ही किया था।

No comments:

Post a Comment