Wednesday 28 March 2018

अमेरिका का गन कल्चर उसे ही कर रहा तबाह

पूरे अमेरिका में बंदूकों पर सख्त नियंत्रण की मांग को लेकर छात्रों की अगुवाई में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। `मार्च फॉर आवर लाइव्स' के बैनर तले हो रहे इन प्रदर्शनों की रूपरेखा पिछले महीने फ्लोरिडा के एक हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना के बाद बनी थी। उस घटना में 17 बच्चों की मौत हो गई थी। बंदूक नियंत्रण के कड़े कानूनों की मांग को लेकर 10 लाख से ज्यादा लोगों ने अमेरिका के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किए। मार्च का फ्लोरिडा हाई स्कूल के किशोर छात्रों ने नेतृत्व किया। फ्लोरिडा के पार्पलैंड स्थित आरजोरी स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल के 17 साल के छात्र कैमरन कास्की ने वाशिंगटन में एक विशाल रैली में भीड़ से कहाöनेता या तो लोगों का प्रतिनिधित्व करें या बाहर जाएं। न्यूयार्प के मेयर बिल डब्लासियो ने कहा कि शहर की रैली में 1,75,000 लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखाöये छात्र अमेरिका को बदल देंगे। लेकिन सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन वाशिंगटन में हुआ जहां आयोजकों के अनुसार आठ लाख से ज्यादा लोग जमा हुए थे। न्यूयार्प, वाशिंगटन के अलावा अमेरिका में 700 से ज्यादा जगहों पर प्रदर्शन हुए। तीन साल पहले ओरेगॉन के कॉलेज में नौ बच्चों की हत्या के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा रो पड़े थे। अमेरिकी कांग्रेस के 70 प्रतिशत सांसद हथियारों के समर्थक थे। लिहाजा ओबामा बेबस रहे। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते महीने फ्लोरिडा स्कूल में शूटिंग से पीड़ित परिवारों से मुलाकात में कहा थाöफायरिंग की घटनाओं से निपटने के लिए हर टीचर के हाथ में पिस्टल थमा देंगे। अमेरिका में गन निर्माता लॉबी बहुत शक्तिशाली है। यह आर्म्स लॉबी गन पॉलिसी प्रभावित करती है। गन इंडस्ट्री का हर साल 2.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार है और इसमें 2.65 लाख लोग जुड़े हुए हैं। 57 साल में शूटिंग में 15 लाख जानें गई हैं। 2018 में स्कूलों में 20 बार फायरिंग हुई है। 9/11 के बाद गोलीबारी की 400 से ज्यादा घटनाएं हुईं जिसमें ज्यादातर स्कूल ज्यादा निशाना बने। बता दें कि अमेरिकी संविधान के दूसरे संशोधन के तहत हथियार खरीदने के लिए संरक्षण प्राप्त है और हथियारों के पक्ष में काम करने वाली संस्था नेशनल राइफल एसोसिएशन ताकतवर लोगों को प्रभावित करने में सक्षम मानी जाती है। अमेरिका के लचीले बंदूक कानूनों की वजह से वहां बंदूकें खरीदना और उसे साथ लेकर चलना आसान है। अमेरिका में आम लोगों की ओर से बेकसूरों पर गोलीबारी की घटनाएं बरसों से हो रही हैं। लेकिन हाल के वर्षों में ताकतवर हथियारों की उपलब्धता से सबसे जघन्य घटनाएं सामने आई हैं। पिछले साल ही लास वेगास में अमेरिकी इतिहास की सबसे भीषण गोलीबारी की घटना हुई थी जिसमें 58 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद एक बार फिर और इस बार कुछ अधिक पुरजोर तरीके से, यह बहस उभरी है कि अमेरिका के बंदूक कानून क्या इतने लचीले हैं कि वे मानवता पर संकट बन गए हैं। 2017 के एक सर्वेक्षण की मानें तो करीब 40 प्रतिशत अमेरिकियों ने माना था कि उनके पास बंदूक है या उनके घर में किसी के पास बंदूक है। अमेरिका में 2016 में बंदूकों से हुई हत्याओं और सामूहिक हत्याओं में 11 हजार लोगों की मौत हुई। दुनिया में बंदूक से हुए नरसंहार में से 64 प्रतिशत अकेले अमेरिका में हुए हैं। देखें, अमेरिका में हो रहे इतने बड़े-बड़े प्रदर्शनों व विरोध से क्या अमेरिका के गन कल्चर पर कोई सकारात्मक असर पड़ेगा?

-अनिल नरेन्द्र

No comments:

Post a Comment