फ्रांस में तीन दिन के आतंकी हमले में 10 पत्रकारों समेत 20 लोगों के मारे जाने
के बाद पेरिस में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पेरिस में 800 सैनिकों
को भी तैनात किया गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद ने चेतावनी दी है कि
खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। ओलोंद ने शनिवार को कैबिनेट की इमरजैंसी मीटिंग की। रविवार
को पेरिस एकता मार्च हुई जिसमें जर्मनी
की अंगेला मार्केल ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन समेत कई
बड़े नेताओं के साथ ही हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। सुपर स्टोर में मारे गए अश्वेत
आतंकी की गर्लफ्रैंड हयात बोथेदिएन अब भी फरार है। आतंक के इस चेहरे को 88 हजार सुरक्षाकर्मी ढूंढ रहे हैं। हयात बोथेदिएन उम्र 26 साल इस समय दुनिया की सबसे कम उम्र की आतंकी बन गई है। पेरिस के आतंकी हमले
में शामिल 32 साल के अमेदी कौली बेली की पत्नी है। अमेदी तो दोनों
कुवाची भाइयों के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया, मगर हयात पूरे
मुल्क के सुरक्षा बलों को चकमा देने में कामयाब रही। उसके बारे में विरोधाभासी रिपोर्टें
आ रही हैं। वह सुपर मार्केट में बंधक बनाए जाते वक्त अमेदी के साथ ही थी। वहीं से बंधकों
के बीच से बच निकली। दूसरी वह टर्की होकर सीरिया भाग गई। दो जनवरी को इस्तांबुल का
उसका टिकट कटा था। गुरुवार को वह सीरिया पहुंच चुकी थी। 1988 में जन्मी हयात सात भाई बहनों में एक थी। 1994 में उसकी
मां की मृत्यु हो गई। बाप मोहम्मद एक डिलीवरी ड्राइवर था। बच्चों की परवरिश की हैसियत
नहीं थी। इसलिए बच्चों को एक केयर सेंटर में भेजा। अल्जीरिया मूल की हयात अपना सरनेम
ऐसा रखती है जिससे उसकी पहचान फ्रेंची हो। उसने कैशियर की नौकरी की। इसी नौकरी के दौरान
वह अमेदी के सम्पर्प में आई। 2009 में दोनों ने धार्मिक रीति-रिवाज से शादी की। मगर शादी का यह तरीका फ्रांस में कानूनन मान्य नहीं है।
हयात अब बुर्के में नजर आई। यही नकाब उसकी नौकरी ले डूबा क्योंकि फ्रांस में बुर्का
पहनने पर मनाही है। इस्लाम में उसका रुझान अमेदी से रिश्ते के बाद ही बढ़ा। उसने कई किताबें पढ़ीं
और जेहादी गतिविधियों की जानकारी हासिल की। 2010 में अलकायदा
से जुड़े एक आतंकी डजमेल वफेल से भी वह मिली। वफेल का दावा था कि वह अफगानिस्तान में
ओसामा बिन लादेन से मिला था। एक जंगल में बुर्के में निशानेबाजी करते हुए उसकी सारी
तस्वीरें इसी दौरान की हैं। हाल ही में मलेशिया घूमकर आई थीं। उसका पति अमेदी किशोर
उम्र से ही आपराधिक प्रवृत्ति का था। 10 बहनों के बीच वह अकेला
भाई था। 17 साल की उम्र में ड्रग और डकैती के कारनामों में उसका
नाम दर्ज है। 2001 में जेल गया था और कैद के दौरान ही उसने इस्लाम
कुबूल किया। वहीं शरीफ कुवाची के सम्पर्प में आया। फ्रांस के चीफ प्रॉसीक्यूटर फ्रांस्कोज
मॉलिस ने बताया कि कुवाची की बीवी इजाना से हयात के बीच 500 फोन
कॉल्स की डिटेल्स है। हयात अपने पिता से एक ही साल पहले मिली थी। हज के लिए मक्का जाने
के वक्त। तीन दिन पहले टीवी पर उसकी तस्वीरें आने से पहले पड़ोसियों को भी उसकी गतिविधियों
का कोई अंदाजा नहीं था। यह है फ्रांस की मोस्ट वांटेड आतंकी हयात बोथेदिएन की कहानी।
-अनिल नरेन्द्र
No comments:
Post a Comment