Thursday 3 April 2014

16वीं लोकसभा चुनावी दंगल में फिल्मी सितारों की भरमार

एक जमाना था जब फिल्मी सितारे राजनीति में आने से कतराते थे और इक्का-दुक्का अभिनेता सियासत में आते थे पर समय बदलता गया और राजनीति में फिल्मी सितारों की तादाद बढ़ती गई। यही नहीं राजनीति पर फिल्में भी बनने लगीं और आज तो ऐसी फिल्मों की बाढ़ सी आ गई है। देश की 16वीं लोकसभा के लिए एक से बढ़कर एक अभिनेता राजनीति की पिच पर उतरकर हाथ आजमाने को तैयार है। अगर हम उत्तर पदेश की सियासी पिच पर नजर डालें तो फिल्मी सितारों की कतार खासी लंबी नजर आ रही है। देश के अन्य राज्यों में भी फिल्मी सितारे सियासी दंगल में नजर आ रहे हैं। पहले बात करते हैं उत्तर पदेश की। उत्तर पदेश की सियासी फिजा हमेशा से ही सिने सितारों को अपनी ओर आकर्षित करती रही है। इस बार हेमा मालिनी भाजपा की ओर से मथुरा लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रही हैं। मथुरा को रालोद का गढ़ माना जाता है लेकिन हेमा मालिनी को पत्याशी बनाकर भाजपा ने रालोद के गढ़ में सेंधमारी की कोशिश की है। चौधरी अजीत सिंह के पुत्र जयंत चौधरी फिलहाल मथुरा के सांसद हैं और इस बार भी यहां से मैदान में हैं। फिल्म अभिनेत्री नगमा इस बार कांग्रेस की उम्मीदवार मेरठ से मैदान में हैं। मेरठ को भाजपा का गढ़ माना जाता है और पाटी ने राजेंद्र अग्रवाल को यहां से नगमा के खिलाफ उतारा है। पिछले चुनाव में अग्रवाल यहां से विजयी रहे थे। भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार कहे जाने वाले रवि किशन को कांग्रेस ने पूर्वांचल की पतिष्ठित सीट जौनपुर से अपना पत्याशी बनाया है। रवि किशन की लोकपियता पूरे इलाके में है। रवि की राह इतनी आसान नहीं है। कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर गाजियाबाद से उतरे हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह और आम आदमी पाटी की शाजिया इल्मी से है। फिलहाल राज बब्बर का पलड़ा भारी दिख रहा है। बिजनौर से पूर्व सपा सांसद रह चुकीं जया पदा मैदान में हैं। वह रालोद की पत्याशी हैं। जया पदा पिछली बार रामपुर से सांसद थीं। लेकिन पिछले दिनों वह अमर सिंह के साथ रालोद में शामिल हो गईं&। ओड़िया फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है अपराजिता मोहंती का। 70 से ज्यादा ओडिया फिल्मों में काम कर चुकी अपराजिता कटक से कांगेस उम्मीदवार हैं। एक और फिल्म अभिनेता विजय मोहंती भी कांग्रेस की टिकट पर भुवनेश्वर से मैदान में हैं। भाजपा ने भी तीन सितारों को मैदान में उतारा है। अन्य दल भी इसमें पीछे नहीं हैं। फिल्म और टीवी अभिनेत्री मिली मोहंती ने किसी बड़ी पाटी के साथ आने की बजाय ओड़िसा की एक छोटी पाटी अमा ओड़िसा पाटी ज्वाइन की। जाने-माने गायक सुभाष दास ने सपा ज्वाइन की है। सबसे ज्यादा सितारे बीजेडी यानी बीजू जनता दल के साथ हैं। मिहिर दास सहित ओड़िया फिल्म इंडस्ट्री के तीन बड़े नाम मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मौजूदगी में बीजू जनता दल में शामिल हो गए। सात्यकी मिश्रा और गायक तृप्ति दास भी शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में भी कई फिल्मी सितारे चुनावी दंगल में शामिल हैं। पटना साहब से तो शत्रुघ्न सिन्हा मैदान में हैं ही। चंडीगढ़ से किरण खेर व गुल पनाग भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। पकाश झा भी बिहार से मैदान में हैं। देखना अब यह होगा कि इनमें से कितने बैलट बॉक्स से हीरो बन कर निकलते हैं और कितनी संख्या में फेंस को वोटों में तब्दील कर पाते हैं।

-अनिल नरेंद्र

No comments:

Post a Comment