Saturday 7 December 2019

आरोपी नित्यानंद और उसका कैलाश देश

सेक्स सीडी कांड में चर्चा में आया दक्षिण भारत का विवादित धर्मगुरु नित्यानंद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। नित्यानंद पर अहमदाबाद में दो लड़कियों के अपहरण समेत कई मामले दर्ज हैं। आरोप यह भी है कि वह आश्रम चलाने के लिए बच्चों का अपहरण कराता था और उनसे चन्दा वसूलता था। साल 2010 में एक सेक्स सीडी सामने आई थी जिसमें नित्यानंद को एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था। फोरेंसिक जांच में सीडी सही पाई गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और करीब 52 दिन बाद उसे जमानत मिली। स्वयंभू संत स्वामी नित्यानंद के आश्रम से दो सगी बहनों को बंधक बनाकर रखने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला। रेप का आरोप लगने के बाद से फरार के बारे में अब बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नित्यानंद ने दक्षिण अमेरिका के एक देश से एक आइलैंड खरीदा है। इस आइलैंड को उसने एक आजाद देश घोषित कर दिया है, जिसका नाम कैलाश रखा गया है। इसके नाम की एक वेबसाइट भी बनाई गई है, जिसमें कैलाश को हिन्दू राष्ट्र बताया गया है। कैलाश की वेबसाइट के अनुसार यह आइलैंड त्रिनिदाद और टोबैको देशों के नजदीक है। इसमें किसी एक देश की तरह तमाम सरकारी पदों पर लोग नियुक्त किए गए हैं। जैसे प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सेना प्रमुख और अन्य। नित्यानंद ने अपने एक करीबी अनुयायी मां को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। वेबसाइट पर संविधान और सरकारी ढांचे की जानकारी दी गई है। कई सारे मंत्रालय, विभाग और एजेंसी बनाने का दावा है। इतना ही नहीं, नित्यानंद ने अपने देश का अलग झंडा भी बना लिया है। यह भी बताया गया है कि अगर कोई यहां का नागरिक बनना चाहता है तो डोनेशन देकर वहां रहने आ सकता है। वेबसाइट में बताया गया है कि वह कैलाश एक गैर-राजनीतिक देश है और मानवता उसका मकसद है। यह देश हिन्दू धर्म की सभ्यता और संस्कृति के अनुसार चलेगा, जोकि कई देशों से विफल हो रही है। गुजरात पुलिस के मुताबिक नित्यानंद का पासपोर्ट 30 सितम्बर 2018 तक ही मान्य था। पुलिस उपाधीक्षक केटी कमरिया ने बताया कि बेंगलुरु पासपोर्ट कार्यालय ने आरोपी का पासपोर्ट रिन्यू न होने की बात की पुष्टि की है। गुजरात पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं कि नित्यानंद पासपोर्ट रिन्यूवल की तारीख काफी पास आने से पहले ही दक्षिण अमेरिका के किसी शहर में जाकर छिप गया। पुलिस उसकी जांच कर रही है। नित्यानंद ने इरोड के पास अपना मठ बनाया। उसके यूएस और आस्ट्रेलिया में भक्त बन गए। तमिलनाडु में ही उसने 15 आश्रम बनाए। उद्योगपतियों ने उसे मुफ्त जमीन दे दी। उनके सेवकों में कई दुश्मन पैदा हो गए, उनमें से एक ने उनके बैडरूम में कैमरा लगा दिया। महिलाओं को उसके साथ सोने के लिए सहमत करने हेतु विशेष कोर्स डिजाइन किए गए।

No comments:

Post a Comment