Translater

Thursday, 1 December 2016

अमेरिका में भारतीय मूल के अमेरिकियों का बढ़ता वर्चस्व

अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की आबादी महज एक फीसदी है। इसके बावजूद यह समुदाय अमेरिकी राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अमेरिका का हाल  में सम्पन्न हुआ आम चुनाव राजनीति में भारतीय मूल की महिलाओं पे बढ़ते पभाव का गवाह रहा है। संसद चुनाव में समुदाय की महिलाएं केवल जीतीं हैं, बल्कि राष्ट्रपति उम्मीदवारों के अभियान की दशा और दिशा तय करने में भी इनकी भूमिका रही है। अमेरिकी राजनीति में साउथ केरोलिना की गवर्नर निक्की हेली अब तक इस समुदाय की महिलाओं का चेहरा रही हैं। हिलेरी क्लिंटन अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनकर इतिहास रचने का मौका बेहद करीब आकर चूक गईं पर अब एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि केलिफोर्निया की भारतीय मूल की अटार्नी जनरल कमला हैरिस में अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने की क्षमता है। 57 साल की कमला केलिफोर्निया से अमेरिकी सीनेट के लिए निर्वाचित हुई और सीनेट में चुनी जाने वाली पांत की पहली अश्वेत एशियाई सदस्य हैं। कमला की मां चेन्नई की हैं और पिता जमैका के रहने वाले हैं। चुनाव जीतने के साथ ही कमला ने डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन विरोधी नीतियों और बड़े पैमाने पर निर्वासन की नीति के खिलाफ अपना राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू कर दिया। हाफिंगटन पोस्ट ने लिखा, कमला हैरिस से मिलें जो पहली महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं। केलिफोर्निया की लोकपिय अटार्नी जनरल कैपिटल हिल में जगह बना चुकी हैं। व्हाइट हाउस उनकी अगली मंजिल हो सकती है। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टीम में जो पहली गैर सफेद को जिम्मेदारी सौंपी है वह है भारतीय मूल की अमेरिकन महिला निक्की हेली। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पशासन के वरिष्ठ पदों के लिए बुधवार को घोषणा की कि दक्षिण कैरोलिना की गवर्नर निक्की हेली संयुक्त राष्ट्र संघ में अमेरिका की राजदूत होंगी। एक बयान में कहा गया है कि हेली एक सिद्ध डील मेकर हैं। राष्ट्रपति पद की दौड़ में जमकर आलोचना करने वाली हेली ट्रंप की नियुक्ति को सीनेट अगर पुष्टि कर देती है तो वह पहली महिला बन जाएंगी जिन्हें कैबिनेट स्तर मिलेगा। निक्की हेली के आलोचकों का कहना है कि उन्हें विदेश नीति का ज्यादा अनुभव नहीं, इसलिए वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी पतिनिधित्व अच्छा करेंगी इस पर संदेह है। निक्की हेली ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है और मुझे गर्व है कि निर्वाचित राष्ट्रपति ने मुझे अपनी टीम में शामिल होने को कहा है। निक्की हेली (44 वर्ष) 38 साल की उम्र में ही अल्पसंख्यक वर्ग की महिला गवर्नर बनीं। कुल मिलाकर अमेरिका की राजनीति में भारतीय मूल के अमेरिकियों का वर्चस्व बढ़ रहा है। अमेरिका में भारतीय मूल के अमेरिकन राजनीति पर गहरा पभाव रखते हैं।

                                  öअनिल नरेन्द्र

No comments:

Post a Comment