Thursday 5 May 2016

बराक ओबामा का उत्तराधिकारी कौन होगा?

अमेरिका में बराक ओबामा का कार्यकाल अब अंतिम दौर में है। बराक ओबामा ने हाल ही में बतौर राष्ट्रपति आखिरी बार संबोधित किया। आतंकवाद, अमेरिकी नागरिक और आर्थिक सुधार की बातें उनके भाषण में पमुख रहीं। उन्होंने विदेशों से सेना की वापसी और नौकरियें में सुधार के वादों पर दृढ़तापूर्वक अमल किया है। अमेरिका से बाहर की दुनिया को शायद इतना न पता हो, लेकिन सच यह है कि ओबामा ने विपक्ष और अन्य राजनीतिक हमलों को सहने के बावजूद अपना लक्ष्य बहुत हद तक हासिल किया। आज अमेरिका में नई नौकरियां आने की जो ऊंची दर  पर है। वह इतिहास में कभी नहीं रही। रिपब्लिकन उन्हें आर्थिक नीतियों पर नहीं घेर पा रहे हैं, इसलिए वे जरूर याद किए जाएंगे। लोगों के बीच उनकी लोकपियता भी जबरदस्त है। बराक ओबामा अमेरिकी इतिहास में एक सफल राष्ट्रपति माने जाएंगे। अब बराक ओबामा के उत्तराधिकारी के चुनाव पर दुनिया भर की नजरें टिकी हुई हैं। 8 नवम्बर को अमेरिका में नए राष्ट्रपति के लिए मतदान होगा। जून-जुलाई में दोनों पार्टियों के पत्याशी घोषित होंगे। आज कल अमेरिका के विभिन्न राज्यों में पाइमरी पकिया चल रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोकेटिक पार्टी से हिलेरी क्लिंटन सबसे आगे हैं और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं। उत्तर-पूर्वी अमेरिका के पांच राज्यों मैरीलैंड, पेंसिलवेनिया, कनेक्टिकट, डेलावेयर और रोड आइलैंड में जीत हासिल कर ट्रंप ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी में किसी भी उम्मीदवार में उन्हें चुनौती देने का माद्दा है। उधर हिलेरी क्लिंटन सबसे आगे हैं। हालांकि डेमोप्रेटिक पार्टी के अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद बर्नी सैंडर्स ने उन्हें लगभग हर जगह जबरदस्त टक्कर दे रखी है। बहरहाल, जून से शुरू होने वाले मुख्य मुकाबले में ट्रंप और हिलेरी के ही आमने-सामने होने की संभावना है। इस बीच एक बात तो यह तय हो गई है कि इस बार चुनाव में बड़े नजरिए वाले पेरक चेहरे नहीं दिखने वाले हैं। डोनाल्ड ट्रंप की छवि एक मुंहफट, बड़बोले, घोर दक्षिण पंथी नेता की बन रही है जबकि हिलेरी की छवि असली मुद्दों से कतरा कर पॉपुलिस्ट पॉलिटिक्स करने वाली, बड़े पूंजीपतियों से नजदीकी रिश्ते बनाकर अपना चुनाव अभियान संचालित करने वाली हल्की राजनेता की बन चुकी है। भारतीय मूल के अमेरिकियों के एक समूह ने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अगर हिलेरी क्लिंटन चुनाव जीतती हैं तो वह अमेरिकी लोकतंत्र के 50 साल के इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। ताजा माहौल को देखकर 2008 में अपने पहले चुनाव के दौरान ओबामा का यह कमेंट याद आ रहा है कि इस बार आपको अपने पेजिडेंट कैंडिडेट्स में सबसे अच्छे का चुनाव करना है। चुनाव परिणाम जो भी हों पर अमेरिका में खराब राष्ट्रपति चुना जाना बाकी दुनिया के लिए भी बुरे नतीजे लेकर आता है।
-अनिल नरेन्द्र


No comments:

Post a Comment