Wednesday 29 January 2014

लोकसभा चुनाव रेस में नरेन्द्र मोदी-भाजपा अभी तक सबसे आगे

जैसे-जैसे 2014 लोकसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं सभी पमुख दल अपना पचार अभियान तेज करते जा रहे हैं। टीवी चैनल अपने-अपने सर्वेक्षणों में भी तेजी ला रहे हैं। आमतौर पर ताजा स्थिति के अनुसार भारतीय जनता पाटी रेस में अव्वल नंबर पर चल रही है। आम आदमी पाटी का ग्राफ जितनी तेजी से दिल्ली विधानसभा चुनाव में बढ़ा था धीरे-धीरे गिर रहा है। जनता का पाटी से तेजी से मोहभंग हो रहा है। जैसी कुछ लोंगों की उम्मीद थी कि लोकसभा चुनाव में केजरीवाल एंड कंपनी बड़ा धमाका कर सकती है। अब उन्हीं का कहना है कि केजरीवाल एंड कपंनी से उन्हें मायूसी हुई है। जिस ढंग से केजरीवाल ने दिल्ली सरकार चलाई है अगर ऐसी ही सरकार वह गठबंधन से केन्द्र में भी चलाएंगे तो यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं होगा, बल्कि डिसास्टर होगा। आप की खराब कारगुजारी का सीधा लाभ दोनों भाजपा और कुछ हद तक कांग्रेस को भी हो रहा है। जनता अब खुलेआम कहने लगी है कि आप की सरकार से तो शीला दीक्षित सरकार बेहतर थी। राष्ट्रीय लेवल पर भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब खुलकर मैदान में आ गए हैं और दिन-रात कड़ी मेहनत में लगे हुए हैं पर आज की स्थिति में भारतीय जनता पाटी सबसे आगे है। उधर न्यूज चैनल सीएनएन-आईबीएन और सीएसडीएस की ओर से बताए गए सर्वे  के अनुसार अगर अभी चुनाव हुए तो भाजपा अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ पदर्शन कर सकती है। इसके मुताबिक भाजपा को अकेले 192-210 सीटें मिल सकती हैं तो एनडीए को 211 से 231 और यूपीए को 107 से 127  सीटें मिलने का अनुमान है। सर्वे के अनुसार इस चुनाव में कांग्रेस का पदर्शन काफी निराशाजनक रहने वाला है। कांग्रेस को 92 से 108 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि तृणमूल कांग्रेस और एआईएडीएमके जैसी क्षेत्रीय पार्टियां काफी फायदे में रह सकती हैं। ममता बनजी की तृणमूल कांग्रेस को 20-28 सीटें और जयललिता की एआईएडीएमके  को 15 से  23 सीटें मिलने का अनुमान है। लेफ्ट पार्टियों को 15 से 23 सीटें और आम आदमी पाटी (आप) को 6ö12 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। उत्तर पदेश में समाजवादी पाटी को महज 8 से 14 और बीएसपी को 11 से 16 सीटें मिलने का अनुमान है। एबीपी न्यूज-नीलसन ओपिनियन पोल के मुताबिक 52 फीसदी लोगों का मानना है कि केन्द्र में मौजूद यूपीए सरकार से बेहतर एनडीए सरकार थी। यूपीए को सिर्फ 24 फीसदी लोगें का ही समर्थन मिला है। दिलचस्प यह है कि 61 फीसदी लोग यूपीए सरकार को दोबारा मौका नहीं देना चाहते हैं। यही नहीं, 43 फीसदी लोगों ने कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए की सरकार की परफारमेंस को काफी कमजोर आंका है। सर्वे के अनुसार पधानमंत्री पद के लिए देश में नरेन्द्र मोदी की लहर है। इस सर्वे में पीएम पद के लिए मोदी  पहली पसंद हैं और इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। राहुल गांधी मोदी से पीछे हैं। यह बात बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओड़ीसा में आम लोगों पर हुए सर्वे में सामने आई है। सर्वे के तहत भाजपा को बिहार में जबर्दस्त फायदा होने वाला है। बिहार में मोदी 39 फीसदी लोग की पहली पसंद हैं जबकि नीतीश कुमार कुल 15 फीसदी लोगों की पसंद हैं। यह स्थिति आज की है। चुनाव में तस्वीर तेजी से बदलती रहती है।

No comments:

Post a Comment