Thursday 24 November 2016

देश के सबसे लंबे एक्सपेस-वे का लोकार्पण




मिराज और सुखोई लड़ाकू विमानों के रोमांच के बीच सोमवार को देश के सबसे लंबे लखनऊ-आगरा एक्सपेस-वे का लोकार्पण हो गया। अगर इसको यादव परिवार के रिश्तों का एक्सपेस-वे कहें तो गलत नहीं होगा। देश के सबसे लंबे 302 किमी, 110 मीटर चौड़ा, 6 लेन के इस एक्सपेस-वे का शिलान्यास 23 नवम्बर 2014 को हुआ था और यह 23 महीने में तैयार हुआ। इसमें से 3.3 किमी की लंबी एयर स्ट्रिप पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान उतर उड़ सकते हैं। किसी आपात स्थिति में ऐसा किया जा सकता है। सोमवार को इसका अभ्यास भी किया गया। आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, हरदोई, कानपुर नगर उन्नाव होते हुए लखनऊ जाएगा। इस एक्सपेस-वे पर 9056 करोड़ रुपए की लागत आई है। भूमि अधिग्रहण को मिलाकर 15000 करोड़ रुपए का कुल खर्च आया है। इससे लखनऊ-आगरा की दूरी में 60 किमी कमी आएगी। 302 किमी लंबे इस एक्सपेस-वे के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अब इस सड़क के साथ विकास भी दौड़ेगा। जितनी रफ्तार बढ़ाएंगे, उतनी ही अर्थव्यवस्था भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अगले चरण में गाजीपुर-बलिया तक एक्सपेस-वे बनाकर पदेश को एक कोने से दूसरे कोने से जोड़ देंगे। लखनऊ से लगभग 70 किलो मीटर दूर उन्नाव जिले में बांगरमऊ क्षेत्र के खंदौली गांव में इस एक्सपेस-वे का भव्य लोकार्पण हुआ। देश के इस सबसे लंबे आगरा-लखनऊ के लोकार्पण का मुख्य आकर्षण था वायु सेना के लड़ाकू विमान मिराज 2000 और सुखोई -30 की लैंडिंग और टेक ऑफ। तीन मिराज और तीन सुखोई विमान के करतब देख लोग रोमांचित हो उठे। साथ ही सोमवार को इस लोकार्पण मौके पर देश के सबसे बड़े सियासी परिवार के रिश्ते भी रफ्तार पकड़ते दिखे। एक्सपेस-वे के लोकार्पण समारोह में मुलायम सिंह यादव का कुनबा एकजुट नजर आया। यहां तल्खी की जगह हंसी-खुशी का माहौल था। यह भाषणों से भी साफ दिखा। मुलायम ही नहीं रामगोपाल और शिवपाल ने भी अखिलेश की भरपूर तारीफ करते हुए उनके कामकाज पर मुहर लगा दी। कहा-अखिलेश के नेतृत्व में पदेश विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। लोकार्पण में सबकी नजरें यादव परिवार की बॉडी लैंग्वेज और कैमिस्ट्री पर टिकी थीं, लेकिन लोकार्पण समारोह में शुरुआत से आखिर तक पूरे कुनबे ने एकजुटता दिखाकर सबको चौंका दिया। उनकी भाषा और व्यवहार बदला हुआ था। कार्यकम की योजना इस तरह बनाई गई कि यादव परिवार के चारों सदस्यों मुलायम, रामगोपाल, शिवपाल और अखिलेश यादव को बोलने का मौका मिला। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस एक्सपेस-वे के चालू होने से पूरे सूबे में विकास का संदेश जाएगा। इससे यादव कुनबे में अखिलेश की व्यक्तिगत  स्थिति भी मजबूत होगी।

No comments:

Post a Comment