Thursday 22 September 2016

इस सिरफिरे तानाशाह पर अंकुश कैसे लगे?

उत्तर कोरिया में तानाशाह किम जोंग उन का शासन है। उसने परमाणु हथियारों और मिसाइलें न बनाने के सभी अंतर्राष्ट्रीय पतिबंध मानने से इंकार कर दिया है। अपनी रक्षा तैयारियों के साथ उसने अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया पर हमला करने की काफी हद तक ताकत भी हासिल कर ली है। दक्षिण कोरिया में निर्वाचित सरकार है। 25 जून 1950 को उत्तर कोरिया ने पितृभूमि कोरिया को एक करने के लिए दक्षिण कोरिया पर हमला कर दिया था। उसका साथ चीन और सोवियत संघ ने दिया। दक्षिण कोरिया का साथ अमेरिका सेना ने दिया। 20 जून 1950 को दक्षिण कोfिरया ने मामला सुरक्षा परिषद में उठाया जिसने उत्तर कोरिया को हमलावर करार दिया। युद्ध तीन साल चला। 27 जुलाई 1953 को दोनों कोरिया के बीच असैन्य क्षेत्र बना कर युद्ध रोका गया। दोनों के बीच कोई शांति समझौता नहीं हुआ और तकनीकी तौर पर दोनों देशों के बीच आज भी युद्ध की स्थिति बनी हई है। उत्तर कोरिया ने एक बार फिर परमाणु हथियार का परीक्षण किया है। उसकी इस कारिस्तानी पर स्वाभाविक ही दुनिया भर में तीखी पतिकिया हुई है। दक्षिण कोfिरया ने कहा है कि किम जोंग उन की सनक भरी लापरवाही उत्तर कोरिया को आत्मविनाश की तरफ ले जा रही है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उत्तर कोरिया पर नए पतिबंध लगाए जाने की चेतावनी दी है। रूस ने भी चेताया है। यहां तक कि चीन और पाकिस्तान ने भी इस परीक्षण की खुलकर निंदा की है, जिनके बारे में एक समय माना जाता था कि वे उत्तर कोरिया की गुपचुप मदद करते हैं। कहा तो यह भी जाता है कि पाकिस्तान के मिसाइल डिवलपमेंट पोग्राम में चीन और उत्तर कोरिया मदद कर रहे हैं। उत्तर कोरिया के पांचवें परमाणु परीक्षण के खिलाफ अमेरिका अब उस पर एकतरफा पतिबंध लगा सकता है। यह जानकारी उत्तर कोरिया में अमेरिका के विशेष दूत सुंडा किम ने दी। किम ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के पतिबंधों का उल्लंघन करके पांचवां परीक्षण किए जाने को लेकर अमेरिका और जापान सुरक्षा परिषद के अलावा दक्षिण कोरिया गणराज्य के साथ मिलकर उत्तर कोरिया के खिलाफ एकपक्षीय, fिद्वपक्षीय अथवा त्रिपक्षीय कार्रवाई की संभावनाएं भी तलाश रहे हैं। उधर जवाब में उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने कहा है कि वह अमेरिका द्वारा जारी उकसावे की कार्रवाई पर जवाबी हमला करने को तैयार है। यह चेतावनी उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री यांग हो ने तब दी जब बल पदर्शन के दौरान दो अमेरिकी सुपर सोनिक विमानों ने दक्षिण कोfिरया के ऊपर उड़ान भरी। उत्तर कोरिया के इस सिरफिरे तानाशाह पर अंकुश कैसे लगे इसका हल सभी तलाशने में लगे हैं। अगर ऊपर वाला न करे, इस पागल तानाशाह ने किसी दिन परमाणु बम फोड़ ही डाला तो क्या होगा?

-अनिल नरेंद्र

No comments:

Post a Comment