Saturday 9 January 2021

राजनीति के थियेटर में 21 बड़ी फिल्में

मई-जून में बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम व पुडुचेरी में चुनाव हैं। बंगाल में दीदी के सामने चौथी बार सरकार बनाने तो केरल में वामदलों को आखिरी किला बचाने की चुनौती होगी। पश्चिम बंगाल में मई-जून में चुनाव प्रस्तावित हैं। 294 सीटों वाली विधानसभा में टीएमसी के 211, कांग्रेस के 44, वामदलों के 27 और भाजपा के पास तीन सीटें हैं। केरल में 140 सीटों पर चुनाव है। सीपीएम 77 सीटों के साथ सत्ता में है। कांग्रेस के 22 विधायक हैं। भाजपा को यहां एक भी सीट नहीं मिली। असम में 126 में भाजपा, 60 कांग्रेस व अगप की 14 सीटें हैं। तमिलनाडु में जून में चुनाव हैं। 234 सीटों में 134 एआईडीएमके के पास है और वह सत्ता में है। डीएमके की 89 सीटें हैं। अभिनेता रजनीकांत चुनाव में उतरने में फिलहाल असमंजस में हैं। अब भाजपा-एआईडीएमके का गठबंधन नहीं होने के बाद उन्होंने चुनाव से इंकार कर दिया। पुडुचेरी में जून में चुनाव है। 30 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस की 15 सीटें हैं। भाजपा के पास दो प्रतिशत वोट पर सीट एक भी नहीं। यहां कांग्रेस-एआईडीएमके-डीएमके मुख्य मुकाबले में है। नए साल में सबसे पुराने राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को स्थायी अध्यक्ष मिल सकता है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस दिशा में जल्द फैसले की संभावना है। -अनिल नरेन्द्र

No comments:

Post a Comment