Wednesday 23 March 2022

बाइडन ने पुतिन को युद्ध अपराधी बताया

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूकेन पर किए जा रहे रूसी हमलों में आम आदमी, नागरिकों को निशाना बनाने और तबाही मचाने को लेकर रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को युद्ध अपराधी कहा। बाइडन ने कहाöपुतिन यूकेन में तबाही और आतंक फैला रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के इस बयान पर रूस ने कड़ा विरोध जताया। बाइडन ने कहा कि रूस रिहायशी इमारतों, अस्पतालों, आम नागरिकों को निशाना बना रहा है। यह बहुत भयानक स्थिति है, यह घटना स्तब्ध करने वाली है। बाइडन ने पुतिन को युद्ध अपराधी कहने के बाद रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि अमेरिका जिसके बमों ने दुनियाभर के निर्दोष लोगों की जान ली है, उस देश के राष्ट्रपति ऐसा बयान दे रहे हैं, हम इसे खारिज करते हैं। युद्ध अपराधी कौन है? यह शब्द ऐसे किसी भी व्यक्ति पर लागू होता है, जो विश्व नेताओं द्वारा स्वीकृत उन नियमों का उल्लंघन करता है, जिन्हें सशस्त्र संघर्ष के कानून के तौर पर जाना जाता है। इससे यह तय होता है कि युद्ध के समय देश किस तरह का व्यवहार करता है। गंभीर उल्लंघनों में जानबूझ कर हत्या करना और व्यापक विध्वंस युद्ध अपराध के दायरे में आते हैं। जानबूझ कर नागरिकों को निशाना बनाना, मानव ढाल का इस्तेमाल करना और बंधक बनाना शामिल है। हत्या, तबाही, मौन गुलामी इसमें शामिल हैं। अब तक इन नेताओं पर चला है युद्ध अपराधी का मुकदमा। यूगोस्लाविया के पूर्व नेता स्लोबोडिन मिलोसेविक पर देश में संयुक्त राष्ट्र के एक न्यायाधिकरण ने खूनी संघर्षों को भड़काने के लिए मुकदमा चलाया था। अदालत के फैसले से पहले ही सेल में उनकी मौत हो गई। लाइबेरिया के प्लेटको पड़ोसी सियरा लियोन में अत्याचारों को प्रायोजित करने का दोषी ठहराया गया था। उन्हें 50 साल की सजा सुनाई गई थी। माड के पूर्व तानाशाह हिसीन हाबरे को भी दोषी ठहराया गया था। अब देखना यह है कि क्या ब्लादिमीर पुतिन को विश्व के देश युद्ध अपराधी ठहरा सकते हैं? आने वाले दिनों में इसका पता चलेगा? -अनिल नरेन्द्र

No comments:

Post a Comment