Translater
Tuesday, 1 March 2022
पुतिन कठपुतली सरकार को रिमोट कंट्रोल से चलाएंगे
रूस-यूकेन युद्ध बढ़ता दिख रहा है। रूसी सेनाएं यूकेन की राजधानी कीव में घुस चुकी हैं। अपनी हार सामने देख यूकेन के राष्ट्रपति ने पुतिन को बातचीत का न्यौता दिया है। पुतिन ने प्रतिनिधिमंडल भेजने की बात कही है, साथ ही कहाöरूस यूकेन पर कब्जा नहीं करेगा, बल्कि उसे आजाद कर रहा है। यूकेन में परमाणु बम नहीं बनने देगा। रूसी विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि यूकेन सरकार को सरेंडर करने पर ही सैन्य कार्रवाई बंद होगी। इसे देखते हुए वाशिंगटन डीसी के अधिकारी व विशेषज्ञ कह रहे हैं कि पुतिन अपने मंसूबों में लगभग सफल हो चुके हैं। वह अब जल्दी ही यूकेन में रूसी समर्थकों की नई सरकार बनाएंगे, जिसका रिमोट कंट्रोल मॉस्को के हाथ में रहेगा। युद्ध विराम के कुछ हफ्ते बाद रूसी सेना की छोटी टुकड़ियां लौट जाएंगी। पुतिन अब यूकेन में कठपुतली सरकार बनाकर ईयू और अमेरिका के लिए नई चुनौतियां पैदा कर देंगे। दूसरी ओर अमेरिका, ईयू, नाटो और संयुक्त राष्ट्र जैसी सभी ताकतों ने दूसरे दिन भी बयान जारी रखे। वह सैन्य इस्तेमाल से पहले ही इंकार कर चुकी हैं।
-अनिल नरेन्द्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment