Wednesday 23 February 2022

जबरन गले लगाने, झूला झूलने से रिश्ते नहीं सुधरते

पंजाब में चुनाव प्रचार खत्म होने से एक दिन पहले कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एंट्री करवा दी। मनमोहन सिंह का नाम पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल था लेकिन स्वास्थ्य कारणों की वजह से वह नहीं जा सके। इसके चलते गुरुवार को चंडीगढ़ में हुई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मनमोहन Eिसह का पंजाबी भाषा में एक वीडियो संदेश जारी किया गया। मनमोहन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछले सात सालों से अधिक समय से सत्ता में है, लेकिन लोगों की समस्याओं के लिए वह अब भी देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को दोषी ठहरा रही है। उन्होंने किसान आंदोलन, विदेश नीति, महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मामलों को लेकर कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए कभी देश को नहीं बांटा और न ही सच छिपाया। 20 फरवरी को हुए पंजाब चुनाव के मतदान से पहले मनमोहन सिंह ने अपने पंजाबी भाषा के संदेश में कहाöएक ओर देश महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है, तो दूसरी ओर पिछले साढ़े सात साल से सत्ता पर काबिज मौजूदा सरकार अपनी गलतियों को स्वीकार करने और सुधार करने की बजाय लोगों की समस्याओं के लिए अब भी देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को दोषी ठहरा रही है। सिंह ने कहाöकुछ दिन पहले प्रधानमंत्री की सुरक्षा के नाम पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राज्य के लोगों को बदनाम करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहाöकिसान आंदोलन के दौरान भी पंजाब और पंजाबियत को बदनाम करने का प्रयास किया गया। सिंह ने कहा कि दुनिया पंजाब के लोगों की बहादुरी, देशभक्ति और बलिदान को सलाम करती है। लेकिन राजग सरकार इस बारे में कुछ बात नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी सेना पिछले एक साल से हमारी पवित्र धरती पर कब्जा जमाए है, लेकिन इस मामले को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मनमोहन सिंह ने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहाöमुझे उम्मीद है कि अब सरकार को यह समझ आ गया होगा कि नेताओं को जबरदस्ती गले लगाने से, उनके साथ झूला झूलने से या बिना बुलाए बिरयानी खाने से देशों के संबंध नहीं सुधरते हैं। -अनिल नरेन्द्र

No comments:

Post a Comment