Translater
Thursday, 24 February 2022
बंपर वोटिंग ने बढ़ाई दिग्गजों की बेचैनी
भले ही पंजाब में 2017 के मुकाबले कम मतदान हुआ हो लेकिन राज्य की कुछ सीटें ऐसी हैं जिन पर मतदाताओं ने बंपर वोटिंग की है। इनमें पंजाब की सियासत के दिग्गज पकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, चरणजीत सिंह चन्नी व भगवंत मान की सीटें शामिल हैं। इनकी सीटों पर 70 पतिशत से अधिक वोट पड़े हैं। इस बंपर मतदान को लेकर सियासी दिग्गजों में बेचैनी बढ़नी स्वाभाविक है। हालांकि अमृतसर ईस्ट जिस पर सिद्धू-मजीठिया आमने-सामने हैं, वहां सिर्प 65.05 फीसदी मतदान हुआ है। चमकौर साहिब में 74.57 और भदौड़ में 78.90 फीसदी वोट पड़े। यहां से सूबे के मुख्यमंत्री चन्नी चुनाव लड़ रहे हैं। जलालाबाद सीट से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मैदान में हैं। जलालाबाद में 80 फीसदी वोट पड़े हैं। धूरी से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार भगवंत सिंह मान मैदान में हैं। यहां 77.34 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का पयोग किया है। लंबी विधानसभा क्षेत्र से 94 साल की उम्र में पकाश सिंह बादल चुनावी जंग लड़ रहे हैं। लंबी विधानसभा क्षेत्र में 81.35 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। सियासी दिग्गजों की सीटों में यह सबसे ज्यादा वोट पतिशत है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहर से चुनाव लड़ रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने परिवार के साथ पटियाला शहरी निर्वाचन क्षेत्रों से मतदान किया। पटियाला शहर के 63.58 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का पयोग किया है। बंपर वोटिंग क्या गुल खिलता है इसका पता तो 10 मार्च को ही चलेगा। फिलहाल दिग्गजों की तब तक धड़कनें तेज हो जाएंगी।
-अनिल नरेन्द्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment