Thursday 3 December 2020

क्या ब्लादिमीर पुतिन कैंसर से पीड़ित हैं?

अगर मीडिया रिपोर्टों पर यकीन किया जाए तो कैंसर की वजह से पुतिन राष्ट्रपति पद छोड़ने पर मजबूर हो सकते हैं? रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन एक संविधान संशोधन के जरिए 2036 तक पद पर आसीन रहने के लिए योग्य हो गए थे। हालांकि एक राजनीतिक विश्लेषक ने उनके भविष्य के बारे में हैरत कर देने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि पुतिन अगले साल की शुरुवात में राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे देंगे और वजह है उनका स्वास्थ्य। पुतिन के आलोचक वैरली सोलोवी ने दावा किया है कि राष्ट्रपति कैंसर से पीड़ित हैं। वैरली पहले ही दावा कर चुके हैं कि उन्हें पार्किसन्स डिसीज है। उन्होंने अब सूत्रों के हवालों से दावा किया है कि पुतिन का स्वास्थ्य खराब है। उन्होंने द सन को बताया कि पुतिन दो बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्हें साइको न्यूरोलॉजिकल परेशानी है और कैंसर भी। वैलरी ने कहा कि अगर किसी को सटीक जानकारी चाहिए तो वह डाक्टर नहीं हैं और नैतिक रूप से इस बारे में बताने का अधिकार उन्हें नहीं है। वैलरी पहले भी दावा कर चुके हैं कि इस साल फरवरी में पुतिन की सर्जरी हुई थी। उन्हें सितम्बर में हिरासत में लिया गया था जब वह विपक्षी पार्टी के सदस्य सरगेई की गिरफ्तारी के विरोध में मार्च कर रहे थे। हम उम्मीद करते हैं कि यह खबर गलत हो और पुतिन की लंबी उम्र हो। आने वाले दिनों में यह स्थिति स्पष्ट हो सकती है। -अनिल नरेन्द्र

No comments:

Post a Comment