Translater
Tuesday, 6 April 2021
एच-1बी वीजा पर प्रतिबंध हटा
अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा तय एच-1बी विदेशी कामगार वीजा पर प्रतिबंध अवधि खत्म हो गई है। मौजूदा राष्ट्रपति जो बिडेन ने ट्रंप द्वारा जारी अधिसूचना की वैधता 31 मार्च को खत्म होने के साथ ही पाबंदियां खत्म करने को अपनी मंजूरी दे दी है। इससे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी पेशेवरों को भारी राहत मिली है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल जून में आदेश जारी कर एच-1बी सहित कई अस्थायी या गैर-अप्रवासी वीजा श्रेणियों में आवेदकों के अमेरिका जाने पर रोक लगा दी थी। बाद में इस प्रतिबंध की अवधि 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दी गई थी। यह प्रतिबंध लगाते वक्त ट्रंप ने अमेरिका में कोरोना महामारी और बड़े पैमाने पर बेरोजगारी की चुनौतियों को देखते हुए इन वीजा प्रतिबंधों को बढ़ाया जाना जरूरी बताया था। जबकि निर्धारित अवधि बीत जाने पर राष्ट्रपति जो बिडेन ने 31 मार्च से आगे पाबंदी जारी रहने की कोई नई अधिसूचना जारी नहीं की। उन्होंने ट्रंप प्रशासन की अप्रवासन नीतियों को कठोर बताते हुए एच-1बी वीजा पर प्रतिबंध हटाने का वादा किया था। इसका सबसे अधिक लाभ भारतीय पेशेवरों को मिलेगा जो एच-1बी वीजा के इंतजार में थे। बता दें कि भारतीय आईटी पेशेवरों में यह वीजा सर्वाधिक लोकप्रिय है। बता दें कि एच-1बी एक गैर-अनिवासी वीजा है। यह किसी कर्मचारी को अमेरिका में छह साल काम करने के लिए जारी किया जाता है। अमेरिका में कार्यरत कंपनियों को यह वीजा ऐसे कुशल कर्मचारियों को रखने के लिए दिया जाता है। राष्ट्रपति जो बिडेन ने अपना वादा पूरा किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment