Translater
Friday, 2 April 2021
भाजपा विधायक के कपड़े फाड़े, कालिख पोती और नंगा कर दिया
पंजाब में किसान आंदोलन उग्र होता दिखाई दे रहा है। दो दिन पहले पंजाब विधानसभा में अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग को मुक्तसर के मलोट में किसानों ने बुरी तरह पीटा और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। भीड़ इकट्ठी हो जाने के कारण पुलिस को उन्हें बचाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस ने अरुण नारंग को भीड़ से बचाते हुए एक दुकान के अंदर बंद कर दिया और दुकान का शटर बंद कर दिया ताकि भीड़ अंदर न घुस सके। बताया जा रहा है कि नारंग प्रेस कांफ्रेंस कर लौट रहे थे। बता दें, पंजाब में कृषि कानूनों को लेकर भाजपा नेताओं को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी किसान भाजपा नेताओं का विरोध जता चुके हैं। लेकिन मुक्तसर के मलोट में जो विधायक के साथ घटना घटी वह बेहद चिंताजनक है। इससे पहले बरनाला में भी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रेस कांफ्रेंस के लिए पहुंचे थे। किसानों को जब उनके पहुंचने की भनक लगी तो वह रेस्ट हाउस के इर्द-गिर्द एकत्र हो गए। वहां जमकर उन्होंने नारेबाजी की। इसके कारण बंसल रेस्ट हाउस में ही बंधक बने रहे। पुलिस ने बामुश्किल लोगों की भीड़ को हटाया। पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा को भी किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था। वीरवार को पूर्व मंत्री ज्याणी के खिलाफ भी किसानों ने धरना दिया। किसानों का कहना है कि भाजपा नेता जहां भी जाएंगे उनका विरोध किया जाएगा। होशियारपुर में भी किसानों ने भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री तरुण सूद के घर पर गोबर फेंक दिया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को भी किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था। बता दें कि हाल में सम्पन्न हुए स्थानीय निकायों चुनाव में पंजाब में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया था। किसानों का सबसे ज्यादा विरोध भाजपा को झेलना पड़ रहा है और अब वह धीरे-धीरे उग्र रूप धारण करता जा रहा है।
-अनिल नरेन्द्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment