Saturday 22 January 2022

रेगिस्तान में बर्फबारी

अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले अल्जीरिया के अईन सेधरा में मंगलवार को रेत के टीले पर बर्फबारी का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां का पारा माइनस दो डिग्री तक गिर गया। सहारा रेगिस्तान में पिछले 42 साल में यह पांचवीं बार है, जब यहां बर्फबारी दर्ज की गई है। इससे पहले यहां पर 1979, 2016, 2018 और 2021 में ही बर्फबारी का रिकॉर्ड है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अल्जीरिया में इन दिनों ठंडी हवाओं के कारण दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इससे बर्फबारी हुई है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 1500 साल में सहारा का रेगिस्तान हरा-भरा हो जाएगा। ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि धरती इस दौरान अपनी धुरी पर 22 से 24.5 डिग्री तक झुक जाएगी। सहारा रेगिस्तान 36 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इसका आकार लगभग चीन के क्षेत्रफल के बराबर है। -अनिल नरेन्द्र

No comments:

Post a Comment