Translater
Tuesday, 4 January 2022
योगी फिर बनाएंगे यूपी में सरकार
उत्तर प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर टाइम्स नाउ-नवभारत ने सर्वे एजेंसी वीटो के साथ मिलकर 16 से 30 दिसम्बर के बीच एक ओपिनियन पोल किया है। इसके मुताबिक यूपी चुनाव 2022 में भाजपा बहुमत के आंकड़े तक पहुंच जाएगी। अगर अनुमान सही रहे तो योगी आदित्यनाथ 1985 के बाद ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जो दोबारा सत्ता पर काबिज होंगे। भाजपा 403 विधानसभा सीटों में से 230 से 249 सीटें हासिल कर सकती है। वहीं समाजवादी पार्टी को 137-152 सीटें मिलने का अनुमान है। अगर ऐसा होता है तो यह समाजवादी पार्टी के लिए बहुत बड़ी छलांग होगी, क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी महज 47 सीटों पर सिमट गई थी। वहीं पोल के अनुमान के मुताबिक मायावती की अगुवाई वाली बसपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। पार्टी के वोट शेयर में भी गिरावट आ सकती है। कांग्रेस पार्टी को महज 4-7 सीटों पर संतोष करना पड़ेगा। बता दें कि 2017 के चुनाव में कांग्रेस को सात सीटें और बसपा को 19 सीटें मिली थीं। पसंदीदा मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है। योगी आदित्यनाथ (52 प्रतिशत), अखिलेश यादव (32 प्रतिशत), मायावती (13 प्रतिशत) और प्रियंका गांधी (2.2 प्रतिशत)।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment