Wednesday 26 January 2022

आठ घंटे ड्यूटी, आठवें दिन छुट्टी

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राकेश अस्थाना ने पद्भार संभालने के बाद कई सराहनीय कदम उठाए हैं जिससे आप पलुसि वालों को थोड़ी राहत मिले और उनका ड्यूटी पर पूरा ध्यान रहे। उनमें से एक है पुलिसकर्मियों की आठ घंटे ड्यूटी और आठवें दिन छुट्टी। दिल्ली के पुलिसकर्मी अब जल्द ही दिन में आठ घंटे की ड्यूटी करेंगे और आठवें दिन छुट्टी मिलेगी। यह दिल्ली पुलिस में लागू किए जा रहे तीन शिफ्टों के ड्यूटी सिस्टम से संभव होगा। फिलहाल इस सिस्टम को रोहिणी जिले के सभी थानों में पायट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। इस सिस्टम के तहत ई-चिट्ठा सॉफ्टवेयर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर यह सिस्टम लागू हुआ तो इसे जल्द ही पूरी दिल्ली में लागू किया जाएगा। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि रोहिणी जिले के सभी 10 थानों रोहिणी (नॉर्थ), रोहिणी (साउथ), प्रशांत विहार, बुद्ध विहार, विजय विहार, अमन विहार, प्रेम नगर, बेगमपुरा, कंझावला और केएन काटजू मार्ग में तीन शिफ्ट में ड्यूटी करने वाले सिस्टम को लागू किया गया है। इसके तहत पुलिसकर्मी सबह आठ बजे से शाम चार बजे तक, शाम चार बजे से रात 12 बजे तक और रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक ड्यूटी करेंगे, यानि पुलिसकर्मी आठ घंटे की ही ड्यूटी करेंगे। पहले 12 घंटे की ड्यूटी करते थे और उसके बाद 24 घंटे का रेस्ट मिलता था। अब पुलिसकर्मी आठ घंटे ड्यूटी करेंगे और आठवें दिन छुट्टी मिलेगी। पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना चाहते हैं कि पुलिसकर्मी सिर्फ आठ घंटे ही ड्यूटी करें। इस सिस्टम के तहत चिट्ठा मुंशी की बजाय ई-चिट्ठा सॉफ्टवेयर ड्यूटी लगाएगा। ऐसे में अब चिट्ठा मुंशी व थानाध्यक्ष अपने चहेतों की मनपसंद जगह पर ड्यूटी नहीं लगा सकेंगे। ई-चिट्ठा के तहत एक पुलिसकर्मी एक जगह पर आठ घंटे ड्यूटी करेगा। आठवें दिन उसकी छुट्टी होगी। फिर से उसकी ड्यूटी दूसरी जगह पर लगेगी। इस ममले में रोहिणी जिला डीसीपी प्रणब तायल ने सिर्फ यही कहा कि अभी इसकी शुरुआत की गई है। तीन शिफ्टों में ड्यूटी सिस्टम को लेकर रोहिणी जिले के पुलिसकर्मी आमतौर पर खुश हैं। दूसरे राज्यों में रहने वों को थोड़ी समस्या जरूर होगी। -अनिल नरेन्द्र

No comments:

Post a Comment