Wednesday 17 April 2013

डेढ़ सौ से ज्यादा सीटों को पभावित करेगा सोशल मीडिया



 Published on 17 April, 2013 
 अनिल नरेन्द्र 
 सोशल मीडिया का महत्व निरन्तर बढ़ता जा रहा है। जहां आपसी सम्पर्प का यह एक बड़ा माध्यम बन गया है वहीं इसका महत्व राजनीति में भी नजर आने लगा है। वसंत विहार गैंगरेप केस में हमने देखा कि किस तरह फेसबुक और ट्विटर ने पूरे देश ही नहीं दुनिया में जाग्रति पैदा करने का काम किया। हालांकि इसका नकारात्मक पभाव भी कभी-कभी सामने आया है। आईआरआईएल नॉलेज फाउंडेशन और इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने एक ताजा अध्ययन किया है। इसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया देश की 160 लोकसभा सीटों के नतीजों को पभावित करेगा। सोशल मीडिया महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 26 लोकसभा सीटों को पभावित करेगा। इसके बाद गुजरात (17) का नंबर अता है। उन संसदीय सीटों के नतीजों पर सोशल मीडिया का सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है जहां फेसबुक यूजर्स की संख्या पिछले लोकसभा चुनाव में विजयी उम्मीदवार के जीत के अंतर से अधिक है या जहां कुल मतदाताओं में दस फीसद से अधिक फेसबुक यूजर्स हैं। अध्ययन के मुताबिक सोशल मीडिया उत्तर पदेश की 14, कर्नाटक की 12, तमिलनाडु की 12, आंध्र की 11 और केरल की 10 सीटों को पभावित करेगा। राजधानी की सात और मध्य पदेश की नौ सीटों के परिणामों पर भी इसका असर पड़ने की सम्भावना है। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की पांच-पांच सीटों, जबकि बिहार, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, झारखंड व प. बंगाल की चार-चार सीटों पर सोशल मीडिया का जबरदस्त पभाव पड़ने का अनुमान है। जनता से सीधे जुड़ने का पयास कहें या अपनी छवि और लोकपियता बढ़ाने का पयास, आगामी चुनावों में सोशल मीडिया का इस्तेमाल बढ़ जाएगा। पिछले दिनों गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली आए थे। भाजपा को दिए चुनावी मंत्रों में से सोशल मीडिया का बढ़ता महत्व भी एक मंत्र था। मोदी ने अपने चुनावी नुस्खों व सुझावों में कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 11 करोड़ वोट मिले थे। अगले छह महीने में देश में मोबाइल और इंटरनेट उपयोगकर्ता 14 करोड़ हो जाएंगे। इनको टारगेट करो। सोशल मीडिया का योजनाबद्ध तरीके से उपयोग कर इनको अपनी तरफ भाजपा लाए। आज की स्थिति यह है कि नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया की 11 पमुख वेबसाइटों पर न केवल मौजूद हैं बल्कि पूरी सकियता के साथ अपनी बात रख रहे हैं। दुनिया की सबसे लोकपिय सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर लोकपियता के मामले में नरेन्द्र मोदी प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबसे लोकपिय हैं। फेसबुक पर मोदी के आधिकारिक पेज को 14,90,818 लोगों ने लाइक किया जबकि 1,25,629 लोग उनके बारे में चर्चा कर रहे हैं। नरेन्द्र मोदी का पेज सबसे ज्यादा अमेरिका में देखा जाता है। माइको ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर भी नरेन्द्र मोदी बेहद सकिय हैं जहां उनके 14,59,356 फालोअर हैं। मोदी की सकियता का पता इस बात से लगता है कि उन्होंने अब तक 2276 ट्विट किए हैं।

No comments:

Post a Comment