Saturday, 18 April 2020

चंद जोकरों की वजह से फैल रहा है कोरोना

कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए अभिनेता सलमान खान लगातार जागरुकता फैलाने में लगे हैं। गुरुवार को उन्होंने 10 मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने पुलिस, डॉक्टर और नर्सों पर पत्थर फेंकने को बेवकूफ भरा कदम बताया। कहाöचंद जोकरों की वजह से यह बीमारी फैल रही है। उन्होंने आगाह किया कि दुआ करो कि लोगों को समझाने के लिए कहीं मिलिट्री न बुलानी पड़े। पढ़िए उनके संदेश से संपादित अंशöयह बिग बॉस की शुरुआत नहीं है। यह जिंदगी का बिग बॉस शुरू हो गया है। कुछ लोग हैं, जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। पहले ऐसा लगा कि फ्लू है खत्म हो जाएगा। जल्दी ही घर चले जाएंगे। फिर लॉकडाउन हुआ। मामला गंभीर हो गया। सरकार ने सिर्प इतना ही कहा है कि बाहर मत निकलो, सोशल गेदरिंग ने करो, दोस्तों-यारों से न मिलो, परिवार के साथ रहो। यह हम सभी के लिए कहा है। नमाज पढ़ना है तो घर पर पढ़ो, पूजा करनी है तो घर पर करो। बचपन में सीखा था कि भगवान, अल्लाह हमारे अंदर है। हां... भगवान या अल्लाह के पास जाना है? अगर परिवार के साथ जाना है तो निकलो घर से बाहर। अगर आपके एक्शन सही होते तो अब तक यह लॉकडाउन खत्म हो चुका होता और कोरोना वायरस भी। डॉक्टर्स, नर्सेज, पुलिस 18-18 घंटे काम कर रहे हैं। अब जो डॉक्टर, पुलिस, बैंक वाले, नर्स अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं वो आपकी जान बचाने आ रहे हैं, उन पर पत्थर बरसा रहे हो...? जो पॉजिटिव आ रहे हैं, वो अस्पताल से भाग रहे हैं, भागकर जाओगे कहां? जिंदगी की ओर या मौत की ओर भाग रहे हो? चंद लोगों की वजह से जिसके दिमाग में चल रहा है कि उन्हें कुछ नहीं होगा तो उनकी वजह से कई लोगों की जानें जाएंगी। उनकी बात मैं समझ सकता हूं, जिनके पास खाने को नहीं है। उनको मैं सलाम करता हूं। चंद जोकरों की वजह से यह बीमारी फैल रही है। इतने लोगों को कोरोना वायरस नहीं होता, सब अपने काम पर लग गए होते। हर बात के दो पहलू होते हैं, हम सब रहें या फिर कोई न रहे, शुक्रिया अदा करो पुलिस, डॉक्टरों, बैंक, नर्सों का। जिनको हुआ है उनकी रिस्पेक्ट करो। एहतियात बरतो कि यह बीमारी आगे न फैले। दुआ करो कि आपको समझाने के लिए मिलिट्री न बुलानी पड़े।

No comments:

Post a Comment