Translater
Thursday, 19 November 2020
बिहार में जीत का श्रेय महिलाओं को जाता है
भाजपा की बिहार में शानदार जीत का श्रेय महिलाओं को जाता है। प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में एनडीए की जीत पर जश्न मनाते हुए कहा कि बिहार में जीत का श्रेय महिलाओं को जाता है। वह भाजपा की साइलैंट वोटर हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि साइलैंट वोटर की आवाज सुनाई देने लगी है। यह साइलैंट वोटर हैं माताएं और बहनें। मायने ः बिहार में महिलाओं ने पुरुषों से 5 प्रतिशत ज्यादा वोटिंग की है। भाजपा मानती है कि महिलाओं की सक्रिय भूमिका बंगाल में भी पार्टी की ताकत बन सकती है। बिहार चुनाव में 166 सीटें ऐसी थीं जहां पुरुषों से अधिक महिलाओं का मतदान प्रतिशत रहा। यही असली चुनावी जीत साबित हुआ। भाजपा, जदयू, हम और वीआईपी का गठजोड़ 166 में से 102 सीटें जीत गया। आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि महिलाओं के बढ़े हुए वोटों ने ही सत्ता की बाजी बरकरार रखने में भूमिका निभाई है। सरकार की पुनर्वापसी में इस वोट की ताकत इस तरह भी समझी जा सकती है कि जिन 77 सीटों पर महिलाआंs ने पुरुषों से 10 प्रतिशत से अधिक वोटिंग की उनमें 53 पर एनडीए ने जीत हासिल की है। इनमें जदयू को 21, भाजपा को 29 और वीआईपी को 3 सीटें मिली हैं। इन 77 सीटों में महागठबंधन के हिस्से सिर्फ 19 सीटें आईं। राजद 15 सीटें, कांग्रेस, माकपा, भाकपा और माले ने 1-1 सीटें जीती हैं। 5 सीटें एआईएमआईएम ने जीती हैं। बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 243 में से 166 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से अधिक वोटिंग की थी, जिनमें से 77 सीटें ऐसी हैं जिनमें पुरुषों और महिलाओं की बीच वोटिंग का अंतर 10 प्रतिशत से अधिक रहा। जिन सीटों पर महिलाओं और पुरुषों के बीच वोटिंग का अंतर 5 प्रतिशत से कम है उनमें महागठबंधन के खाते में सिर्फ 13 सीटे आई हैं जिनमें 11 अकेले राजद के पास हैं, जबकि माकपा को 1 और कांग्रेस को एक सीटें ही मिली हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment