Tuesday 16 November 2021

योगी आदित्यनाथ की सत्ता बरकरार रहेगी

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में लौटने की संभावना है। हालांकि इसकी सीटें कम होंगी। अक्तूबर और नवम्बर के पहले सप्ताह के बीच एबीपी-सी वोटर-आईएएनएस के सर्वेक्षण में 72,000 से अधिक नमूनों पर जनमत सर्वेक्षण कराया गया। आज स्थिति के अनुसार राज्य की अन्य प्रमुख राजनीतिक पार्टियांöसमाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस 2022 में योगी सरकार को हटाने की स्थिति में नहीं हैं। सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों को 2022 के विधानसभा चुनावों में 213 से 221 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि भाजपा-सहयोगियों द्वारा 2017 में जीती गई 325 सीटों के आंकड़ों में लगभग 100 सीटों की गिरावट देखेंगे, लेकिन गठबंधन को बहुमत का आंकड़ा आराम से पार कर लेने की उम्मीद है। सपा और गठबंधन सहयोगी भाजपा के लिए प्रमुख चुनौती के रूप में उभर रहे हैं। उन्हें इस बार 152 से 160 सीटें मिलने की उम्मीद है। सर्वेक्षण में आगे दिखाया गया है कि बसपा राज्य में लगातार आधार खो रही है। क्योंकि पार्टी सिर्प 16 से 20 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। कांग्रेस को छह से 10 सीटें मिलने की संभावना है। सर्वेक्षण में पाया गया कि बहुत से लोग चाहते हैं कि 2022 में एक बार फिर भाजपा नीत सरकार बने। उधर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सत्ता विरोधी वोट के बंटवारे का फायदा उठाते हुए सत्तारूढ़ भाजपा उत्तराखंड में सत्ता बरकरार रख सकती है। अभी चुनाव में समय है यह स्थिति बाद में बदल भी सकती है। -अनिल नरेन्द्र

No comments:

Post a Comment