Friday 19 November 2021

परमबीर सिंह कहां हैं यह मुंबई पुलिस को भी पता नहीं

परमबीर सिंह को इस साल मई के बाद से नहीं देखा गया है। एक अक्तूबर को महाराष्ट्र के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह लापता हैं। भारत की आर्थिक राजधानी के पुलिस मुखिया के लापता होने की यह घोषणा चौंकाने वाली थी। दो साल पहले ही परमबीर सिंह को 45 हजार पुलिसकर्मियों की संख्या वाले मुंबई पुलिस का प्रमुख बनाया गया था। अब परमबीर सिंह न तो मुंबई में अपने अपार्टमेंट और न ही अपने पैतृक शहर चंडीगढ़ के पते पर हैं। मुंबई पुलिस अपने ही पूर्व प्रमुख को तलाश रही है लेकिन मुंबई में उनके साथ रहने वाली उनकी पत्नी और बेटी, विदेश में रहने वाले उनके बेटे और वकीलों ने उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। सवाल खड़ा होता है कि इसके पीछे कौन है? अगले कुछ दिनों में कार के कथित मालिक का शव शहर के पास समुद्र में मिला था। बाद में पुलिस जांच से पता चला कि उनकी हत्या करके शव फेंका गया था। जब मृतक के एक परिचित पुलिस वाले को गिरफ्तार किया गया तो चीजें और भी गंभीर और जटिल हो गईं। जांचकर्ता यह मानते हैं कि गिरफ्तार किए गए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के सब-इंस्पेक्टर सचिन वाजे का मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली विस्फोटकों से लदी कार और हत्या से संबंध था। मार्च में परमबीर सिंह को पद से हटाकर होमगार्ड का प्रमुख बनाकर भेज दिया गया था। भारतीय मीडिया की भाषा में कहा जाए तो परमबीर को दंडित करके एक कम रुतबे वाले पद पर भेज दिया गया था। महाराष्ट्र सरकार ने एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में परमबीर के मामले की जांच के लिए एक पैनल गठित किया है। परमबीर सिंह के खिलाफ अब रिटेल एस्टेट कारोबारियों, होटल मालिकों और बुकी की तरफ से चार आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं जिनकी जांच चल रही है। महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर सिंह के निलंबन के बाद निष्कासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उधर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने परमबीर सिंह को उप-नगर गोरेगांव में एक पुलिस थाने में उनके और अन्य के खिलाफ दर्ज वसूली के मामले में भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment