Sunday 20 June 2021

38 पत्नियां, 89 बच्चे दुनिया का सबसे बड़ा परिवार

दुनिया के सबसे बड़े परिवार का मुखिया नहीं रहा। एक हफ्ते से बीमार चल रहे जियोना चाना ने गत रविवार को आइजोल के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 76 साल के थे। उन्होंने 38 शादियां रचाई थीं, जिनसे 89 बच्चे पैदा हुए थे। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरम थांगा ने ट्विटर पर उनके निधन की जानकारी दी। जोरम थांगा ने लिखाöमिजोरम का बकराबंग तलंगुनम गांव पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया था। इसका श्रेय जियोना और उनके परिवार को जाता है, जियोना के परिवार में 180 से ज्यादा सदस्य मौजूद हैं। इनमें उनकी 38 बीवियों और 89 बच्चों के अलावा 14 बहुएं, 33 पोते-पोतियां व एक पड़पोता शामिल हैं। यह परिवार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया के सबसे बड़े जीवित परिवारों के रूप में दर्ज है। 17 साल की उम्र में जियोना ने पहली शादी रचाई थी। इस समुदाय में एक से ज्यादा ब्याह रचाने की परंपरा है। जियोना ने ज्यादातर गरीब और अनाथ महिलाओं से शादी की। जियोना का पूरा परिवार एक 100 कमरों के मकान में रहता है। जियोना के घर में रोज 45 किलो चावल, 25 किलो दाल, 31 से 40 मुर्गे, 30 दर्जन अंडे, 60 किलो सब्जी और 20 किलो फल की खपत होती है। यह सब परिवार अपने खेतों में उगाते हैं। इनका अपना पोल्ट्री फार्म भी है। -अनिल नरेन्द्र

No comments:

Post a Comment